दुनिया

जापान में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के बाद जारी की गई सुनामी की चेतावनी, अलर्ट मोड में सरकार

जापान के दक्षिणी तट पर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया है। जिसके बाद सरकार ने सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार, जापान के क्यूशू के दक्षिणी तट और निकटवर्ती शिकोकू द्वीप पर 1 मीटर तक की लहरें उठने का अनुमान व्यक्त किया गया।

Image

जापान में महसूस किए गए भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी जारी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • जापान में महसूस किए गए भूकंंप के तेज झटके
  • भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई
  • भूकंप के बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है

Tsunami Warning Issued In Japan: गुरुवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दक्षिणी जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, दक्षिणी जापानी द्वीपों क्यूशू और शिकोकू के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। जापान के सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने कहा कि यह मियाज़ाकी और कोच्चि प्रान्तों के लिए है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप मियाज़ाकी तट से 20 मील से भी कम दूरी पर आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.9 दर्ज की गई और इसका केंद्र जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के पूर्वी तट पर लगभग 30 किलोमीटर (18.6 मील) की गहराई पर था। इसने सुनामी संबंधी चेतावनी जारी की, जिसमें क्यूशू के दक्षिणी तट और निकटवर्ती शिकोकू द्वीप पर 1 मीटर (3.3 फीट) तक की लहरें उठने का अनुमान व्यक्त किया गया।

मियाज़ाकी हवाई अड्डे पर हुआ काफी नुकसान

इस बीच, क्यूशू और शिकोकू के परमाणु संयंत्रों के संचालकों ने कहा कि वे यह जांच कर रहे हैं कि कहीं उन्हें कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। जापान के एनएचके सार्वजनिक टेलीविजन ने कहा कि भूकंप के केन्द्र के निकट मियाज़ाकी हवाई अड्डे पर खिड़कियों के टूटने की खबरें हैं। जापान प्रशांत महासागर को घेरने वाली भूकंपीय दोष रेखा, प्रशांत फायर रिंग पर स्थित है, और यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप-प्रवण देशों में से एक है। बता दें, 1 जनवरी को जापान के उत्तर-मध्य क्षेत्र नोटो में आए भूकंप में 240 से अधिक लोग मारे गए थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article