दुनिया

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज : जहाज पर हमले में चालक दल के 11 भारतीय सदस्य घायल, भारत ने की निंदा

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'हम आज ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले वाणिज्यिक जहाज एमटी ऑन पीस पर हुए हमले की निंदा करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय जहाज एक प्रोजेक्टाइल की चपेट में आ गया।'

Image

जहाज पर हमले में भारतीय नागरिक घायल।

Photo : AP

Strait of Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे पनामा के झंडे वाले एक वाणिज्यिक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से मंगलवार को हमले में 11 भारतीय क्रू सदस्यों समेत कुल 12 लोग घायल हो गए। घटना के बाद भारत ने इसकी कड़ी निंदा की। एमटी ऑन पीस नामक इस जहाज पर कुल 19 क्रू सदस्य सवार थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक थे। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, हमले में कुल 12 क्रू सदस्य घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय हैं।

वाणिज्यिक जहाज एमटी ऑन पीस पर हमला

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'हम आज ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले वाणिज्यिक जहाज एमटी ऑन पीस पर हुए हमले की निंदा करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय जहाज एक प्रोजेक्टाइल की चपेट में आ गया।'

जहाज पर चालक दल के 19 सदस्य सवार थे

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ’एमटी ऑन पीस’ नाम के इस जहाज पर चालक दल के 19 सदस्य सवार थे, जिनमें 17 भारतीय नागरिक थे। मंत्रालय ने बताया कि हमले में चालक दल के कुल 12 सदस्य घायल हुए, जिनमें 11 भारतीय हैं। मंत्रालय ने एक बयान में बताया, 'हम आज (मंगलवार को) ओमान के तट के पास पनामा ध्वज वाले वाणिज्यिक जहाज 'एमटी ऑन पीस’ पर हुए हमले की निंदा करते हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय जहाज पर एक प्रेक्षप्य दागा गया।’

हमले भारत के लिए 'गहरी चिंता का विषय’

विदेश मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले भारत के लिए 'गहरी चिंता का विषय’बने हुए हैं। मंत्रालय ने बताया, 'हम क्षेत्र में शांति और स्थिरता के हित में ऐसे हमलों को तत्काल रोकने की अपनी अपील दोहराते हैं।’मंत्रालय के मुताबिक, 'क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया जाना बंद होना चाहिए तथा अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से आवाजाही व व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।’

नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

मंत्रालय ने बताया कि ओमान के अधिकारियों की मदद से जहाज पर सवार नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मंत्रालय के मुताबिक, 'ओमान के अधिकारियों की सहायता से घायल चालक दल के सदस्यों को वहां से निकाल लिया गया और उनका ओमान के खासाब में इलाज जारी है। हम ओमान के अधिकारियों के बहुमूल्य सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।’

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article