वायरल न्यूज़

Sanp Ka Video: बोतल में बंद करने लगा किंग कोबरा, शख्स के साथ फिर जो हुआ रोंगटे खड़े हो जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 16, 2025, 10:26 AM IST

King Cobra Ka Video: जिस किंग कोबरा को दुनिया का सबसे खरतनाक सांप माना जाता है उसी सांप को पकड़ने के लिए एक शख्स पहुंचा। मगर जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो चौंकाने वाला नजारा दिखाई दिया।

Image

सांप पकड़ने पहुंचा शख्स। (Photo/Twitter)

King Cobra Ka Video: दुनिया में किंग कोबरा को सबसे खतरनाक प्रजाति के सांपों में से एक माना जाता है। सचमुच किंग कोबरा दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है, जो एक बार डस ले तो शिकार का बचना मुश्किल होता है। मगर क्या हो जब वही किंग कोबरा आपके बाथरूम तक पहुंच जाएा। फिर क्या हो जब उसी सांप को पकड़ने आया शख्स भी आसानी से उसे काबू में ना कर पाए। यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसा ही होश उड़ाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

कोबरा पकड़ने पहुंचा शख्स

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे घर के बाथरूम में जैसे ही सांप नजर आया है तुरंत स्नेक एक्सपर्ट को बुलाया गया। फ्रेम में आगे देखेंगे कि एक शख्स किंग कोबरा को पकड़ने पहुंचता है। उसके हाथ में खाली प्लास्टिक की बोतल है। शख्स उसी बोतल में सांप को बंद करता है। मगर थोड़ी ही देर में उसे समझ आ गया गया कि इस सांप को पकड़ना आसान नहीं होने वाला है। इसमें देखेंगे कि शख्स जैसे ही बोतल का मुंह सांप का तरफ करता है उसका गुस्सा बढ़ जाता है। वो स्नेक एक्सपर्ट को पकड़ने की कोशिश करता है।

एक्स पर देखें वीडियो

फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मगर बड़ी मशक्कत के बाद शख्स ने किसी तरह सांप को बोतल में बंद कर दिया। इसके बाद घर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। इधर सांप को बोतल में बंद करने के बाद शख्स उसे आपने साथ ले गया। मालूम हो कि बाथरूम में मिले किंग कोबरा से जुड़ा ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो एक्स पर @crazyclipsonly नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article