वायरल न्यूज़

Video: उंगलियों में नोट फंसाए बस कंडक्टर का स्वैग हुआ वायरल, प्योर देसी अंदाज पर फिदा हो गई इंटरनेट की पब्लिक

Viral Video: वीडियो में आप कंडक्टर के प्योर देसी अंदाज के दर्शन करेंगे। आप देख पाएंगे कि कंडक्टर ने अपने हाथ की उंगलियों में ढेर सारे नोट फंसाए हुए हैं। इसके साथ ही वह बस की गेट पर खड़ा हुआ दिख रहा है।

Image

बस कंडक्टर का स्वैग (इंस्टाग्राम)

Viral Video: आपने भी कभी न कभी बस में सफर जरूर किया होगा। बस में ड्राइवर के अलावा एक कंडक्टर होता है, जो लोगों का टिकट काटता है। वैसे तो कंडक्टर का काम बहुत ही जिम्मेदारी वाला होता है। जहां एक तरफ उसे यात्रियों को टिकट देना होता है, वहीं दूसरी तरफ उनसे मिले पैसों को भी संभालकर रखना होता है। अगर एक भी पैसा मिस हो जाता है तो कंडक्टर को अपनी जेब से भरना पड़ता है। इसी क्रम में एक बस कंडक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

वीडियो देखकर मजा आ जाएगा

इस वीडियो में आप बस कंडक्टर का स्वैग देखते रह जाएंगे। वीडियो में आप कंडक्टर के प्योर देसी अंदाज के दर्शन करेंगे। आप देख पाएंगे कि कंडक्टर ने अपने हाथ की उंगलियों में ढेर सारे नोट फंसाए हुए हैं। इसके साथ ही वह बस की गेट पर खड़ा हुआ दिख रहा है। बस के पिछले गेट पर खड़े होकर वह फुल स्वैग में चल रहा है। उसने जिस तरह अपनी उंगलियों में 500 और 100 के नोटों को फंसा रखा हैं, वह कतई लोगों को आकर्षित कर रहा है। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि ये नोट कंडक्टर की उंगलियों में इस कदर फंसे हुए है कि चलती बस से जब वह हाथ बाहर लहराता है, तो एक भी नोट उसकी उंगलियों से टस से मस नहीं हो रहा है। यह वीडियो कोलकाता से सामने आया है, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है- 'कोलकाता का बस कंडक्टर का स्वैग और प्रो फ्लेक्सिंग स्टाइल।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article