वायरल न्यूज (Viral News): पूरी दुनिया योग दिवस को पूरे उत्साह के साथ मना रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो (Video) और फोटोज़ भी सामने आए हैं। जिनमें से कुछ तो मजेदार हैं और कुछ काफी हैरान कर देने वाले है। सोशल मीडिया पर अगर ये वीडियो और फोटोज़ पोस्ट ना हों तो इनके बिना योग दिवस अधूरा सा ही लगता है।
हाथियों का योग
इस योग दिवस पर आज का सबसे खूबसूरत वीडियो यह निकलकर सामने आया है। जिसमें इंसानों के साथ-साथ हाथी भी योग करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो पश्चिम बंगाल के जलदापाड़ा नेशनल पार्क का है। यहां विश्व योग दिवस के मौके पर एक खास आयोजन किया गया, जिसमें इंसानों के साथ-साथ हाथियों ने भी हिस्सा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग योग कर रहे हैं और उनके साथ खड़े हाथी भी शांत अंदाज में उसी माहौल का हिस्सा बने हुए हैं। हाथी अपने महावत के निर्देश पर धीरे-धीरे अपना शरीर और कान हिला रहे हैं, जो देखने में काफी अनोखा लगता है।
योग करता स्कूली बच्चा हुआ वायरल
अब आप योग दिवस पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें स्कूली बच्चों को योग के दौरान ओंकार करवाया जा रहा है। बच्चे ध्यानावस्था में ऊं का उच्चारण कर रहे हैं। मगर इस वीडियो में दिख रहे एक बच्चे ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिसमें वह ऊं शब्द का ओंकार करने के दौरान आंखें बंद कर मस्ती में झूम रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
भैंस की पीठ पर पुशअप्स
योग दिवस पर एक और वीडियो जो सबसे ज्यादा वायरल होता है, वह ये वीडियो है, जिसमें एक लड़का भैंस की पीठ पर पुशअप्स लगाते दिखता है। वीडियो में दिख रहा है कि भैंस चुपचाप खड़ी है और वह लड़का लगातार पुशअप्स करते जा रहा है।
योगा से ही होगा
इस योग दिवस एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को अजीबोगरीब तरीके से उछल-कूद करते देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स बारिश में अपनी एक टांग पर उछल रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "यह वीडियो उन लोगों के लिए है, जिन्हें लगता है कि योग करने से कुछ नहीं होता।" इस वीडियो में यह बताने की कोशिश की गई है कि योग करने से ही शरीर में इतनी फुर्ती और लचीलापन आता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
भैंस की पीठ पर शीर्षासन
इसी बीच योग से जुड़ी एक और मजेदार तस्वीर सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़का भैंस की पीठ पर शीर्षासन करते दिख रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "भारत मे योग दिवस मनाने का अनोखा तरीका, अब कोई इसको अवार्ड दे दे बस।"
डरावना योग- अब तक का सबसे आईकॉनिक वीडियो
योग दिवस पर वायरल होने वाला अब तक का सबसे आईकॉनिक वीडियो माना जाता है इसे। जिसमें देखा जा सकता है कि कुछ महिलाएं पार्क में इकट्ठा होकर कुछ अजीबोगरीब ढंग से योग कर रही हैं। इनका योग करना लोगों को थोड़ा डरावना भी लग रहा है।
योग करते इंसानों के साथ शामिल हुआ कुत्ता
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक योगा सेशन के दौरान एक कुत्ता योग कर रहे लोगों के साथ शामिल हो जाता है। योग शिक्षक कुत्ते को भगाने की पूरी कोशिश करते हैं मगर वह आखिरकार योग करके ही मानता है।
योग करती बकरी
सोशल मीडिया पर योग से जुड़ा एक वीडियो अक्सर वायरल होता है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक पालतू बकरी अपनी मालकिन की नकल करती नजर आती है। जैसे ही उसकी मालकिन योग करने के बाद हटती है वैसे ही बकरी तुरंत मैट पर लेटकर योग करना शुरू कर देती है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
