वायरल न्यूज़

दुनिया के सबसे लंबे और अनोखे शब्द में हैं 189,819 अक्षर, पढ़ने में लगेंगे साढ़े तीन घंटे, मतबल भी जान लें

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 27, 2023, 11:36 AM IST

World Longest English Word: कई ऐसे शब्द होते हैं, जिनका उच्चारण करना आसान नहीं। कुछ शब्दों को लिखना तो छोड़िए बोलने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। दुनिया के सबसे लंबे शब्द का उच्चारण तो वैज्ञानिक और बड़े-बड़े विद्वान भी नहीं कर पाते।

Image

दुनिया का सबसे लंबा शब्द

Photo : Twitter

Weird Fact: इस दुनिया में कई ऐसे शब्द हैं, जिन्हें बोलने में लोगों को काफी कठिनाई होती है। खासकर, संस्कृत और अंग्रेजी के कुछ शब्द तो ऐसे होते हैं, जिन्हें बड़े-बड़े जानकार भी सही से नहीं पढ़ पाते । आज हम आपको एक ऐसे ही शब्द के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सही-सही उच्चारण करने अगर आप बैठेंगे तो कम से कम साढ़े तीन घंटे लग जाएंगे। सुनकर जरूर आप हैरान हो रहे होंगे या फिर इस पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस शब्द को दुनिया का सबसे लंबा शब्द कहा गया है, क्योंकि इस एक अनोखे शब्द में 189,819 अक्षर हैं। तो आइए, जानते हैं इस शब्द के बारे में...

इस शब्द को लेकर आपके मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे होंगे। लेकिन, सबसे पहले आपको यह बता दें कि यह शब्द आपको किसी डिक्शनरी में नहीं मिलेगा। क्योंकि, यह शब्द 189,819 अक्षरों से मिलकर बना है। जिसे बोलना और लिखना इतना आसान नहीं है। दरअसल, यह शब्द एक तरह के प्रोटीन का नाम है, जो इंसान के शरीर में पाया जाता है। जानकारी के मुताबिक, इंसान के शरीर में करीब 20 लाख से ज्यादा प्रोटीन हैं, जो अमीनों एसिड से बनते हैं। इस शब्द की शुरुआत 'Methionylalanylthreonylserylarginylglycyl...' होती है। यह शब्द लाखों अक्षरों के बाद खत्म होती है। जिसके कारण इसे आज तक डिक्शनरी में नहीं जोड़ा गया। इस अनोखे शब्द की तस्वीर हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। एक बार आप भी इसे पढ़ने की कोशिश करें और देखें क्या आप इसे सही-सही पढ़ पाते हैं या नहीं? अगर सही-सही शब्द का उच्चारण कर लेते हैं तो कितना समय लगता है?

संक्षिप्त में शब्द को टिटिन कहते हैं

ऐसा कहा जाता है कि इस इस शब्द को शब्दकोष में रखा गया था। लेकिन, बोलने और नाम के कारण काफी मुसीबत हो गई तो इसे हटा दिया गया। वहीं, वैज्ञानिक भी इस शब्द को सही से ना तो पढ़ पाते हैं और ना ही इसका नाम ले पाते हैं तो शॉर्टकट में इसे 'टिटिन (Titin)'नाम से इस्तेमाल करते हैं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठक author

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग... और देखें

End of Article