देश

CBI ने 80.15 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के ठिकानों पर की छापेमारी

सीबीआई ने नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) की लिखित शिकायत के आधार पर कंपनी, उसके निदेशकों और अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि कंपनी ने फर्जी लोन जारी कर कर्ज के रूप में वितरित की गई रकम को दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया।

Image

फाइल फोटो

Photo : PTI

उदयपुर और मुंबई में कंपनी के निदेशकों समेत अन्य लोगों के छह ठिकानों पर तलाशी हुई। फर्जी लोन के जरिए नेशनल हाउसिंग बैंक को 80.15 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 80.15 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (M/s Star Housing Finance Ltd) के निदेशकों और अन्य लोगों के छह ठिकानों पर छापेमारी की।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उधारकर्ता कंपनी ने फर्जी ऋणों (फैंटम लोन) के वितरण के माध्यम से धनराशि का गबन किया, जिससे एनएचबी को 80.15 करोड़ रुपये का अनुचित नुकसान हुआ। तलाशी के दौरान जांच से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई।'

सीबीआई ने उदयपुर और मुंबई में ये तलाशी अभियान चलाया

सीबीआई ने नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) की लिखित शिकायत के आधार पर कंपनी, उसके निदेशकों और अज्ञात लोक सेवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि कंपनी ने फर्जी लोन जारी कर कर्ज के रूप में वितरित की गई रकम को दूसरी जगह ट्रांसफर कर दिया। इस धोखाधड़ी के जरिए नेशनल हाउसिंग बैंक को 80.15 करोड़ रुपये का अनुचित नुकसान पहुंचाया गया।

मामले में आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, खातों में हेराफेरी और भ्रष्टाचार से संबंधित धाराओं के तहत जांच की जा रही है।

सीबीआई की छापेमारी के दौरान जांच से जुड़े कई अहम दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

कंपनी का परिचय और व्यवसाय

स्टार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (Star Housing Finance Limited) मुंबई स्थित एक गैर-जमा लेने वाली आवास वित्त कंपनी (HFC) है, जो मुख्य रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में किफायती गृह ऋण (affordable housing loans) प्रदान करती है। इसकी स्थापना 2005 में हुई थी और इसका पंजीकृत व कॉर्पोरेट कार्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है।यह कंपनी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG) और मध्य आय वर्ग (MIG) के ग्राहकों को घर या अपार्टमेंट खरीदने, निर्माण करने और मरम्मत के लिए 25 लाख रुपये तक के खुदरा गृह ऋण देती है। इसके ऋण प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (PSL) और पीएमएवाई (PMAY) दिशानिर्देशों के दायरे में आते हैं।कंपनी महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और तमिलनाडु सहित कई राज्यों में सक्रिय रही है।
Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article