वायरल न्यूज़

Viral Video: वंदे भारत ट्रेन रुकवाने के लिए ड्राइवर के सामने हाथ जोड़ रही थी महिला, फिर जो हुआ वो अनोखा था

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन रुकवाने के लिए ड्राइवर के सामने हाथ जोड़ रही थी। इस नजारे ने लोगों के बीच अलग ही माहौल बना दिया है।

Image

ड्राइवर के सामने हाथ जोड़ रही थी महिला (तस्वीर साभार- @ggganeshh)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ मामले काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं? एक ऐसा ही अनोखा वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें एक महिला वंदे भारत रुकवाने के लिए ड्राइवर के सामने हाथ जोड़ रही थी। लेकिन, स्टेशन पर जो हुआ वो काफी अनोखा था, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

रेलवे स्टेशन पर आपको कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। कभी जल्दबाजी में लोग ट्रेन से उतरते हुए नजर आते हैं, तो कभी चढ़ते हुए दिखाई देते हैं। कई बार तो इस चक्कर में घटनाएं तक घट जाती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हंसी तक छूट जाती है। लेकिन,इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जो आपको इमोशनल भी कर सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला वंदे भारत पकड़ने के लिए स्टेशन पर जैसे ही पहुंची ट्रेन वहां से खुल चुकी थी। इतना ही नहीं ट्रेन रुकवाने के लिए महिला ड्राइवर के सामने हाथ जोड़ते हुए भी दिखाई दे रही है। जिस तरह का वहां नजारा था उसने सबको भावुक कर दिया। लेकिन, अंत में जो हुआ उसने सबका दिल जीत लिया। देखें वीडियो...

स्टेशन पर दिखा अनोखा नजारा

वीडियो देखकर आप भी एक पल के लिए जरूर सोच में पड़ गए होंगे। एक्स पर इस वीडियो को '@ggganeshh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article