वायरल न्यूज़

Viral Video: जहरीले सांप को किस कर रही थी महिला, कैमरे में कैद हुआ अनोखा नजारा, दिल थामकर देखें वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला जहरीले सांप को अनोखे अंदाज में किस कर रही थी। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Image

जहरीले सांप को किस कर रही थी महिला (तस्वीर साभार- @sunil_snake_catcher)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप भी चक्कर लगाते हैं, तो आपको भी एक से एक अनोखे नजारे (Shocking Video) देखने को मिलते होंगे। इनमें कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ नजारे दिन बनाने वाले होते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबके होश उड़ा दिए हैं। क्योंकि, इस वीडियो में एक महिला जहरीले सांप को अनोखे अंदाज में किस करने की कोशिश कर रही थी। जिसने भी यह नजारा देखा उसके पसीने छूट गए।

    ये तो हम सब जानते हैं इस धरती पर एक से एक अनोखे लोग मौजूद हैं। कुछ लोग तो ऐसे-ऐसे कारनामे करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। जबकि, कुछ कारनामे पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर सांप को नाम सुनते ही अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। लिहाजा, ज्यादातर लोग सांपों से दूरी बनाकर ही रखते हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो जहरीले सांप के साथ भी जमकर मस्ती करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह एक महिला जहरीले सांप को किस कर रही है। कमजोर दिल वाले तो इस वीडियो को बिल्कुल ही ना देखें। ये रहा वीडियो...

    हैरतअंगेज नजारा

    इस हाहाकारी वीडियो को देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sunil_snake_catcher' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ लोग जहां इसकी आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ लोग इस महिला की तुलना नागिन से कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article