वायरल न्यूज़

Viral Video: चलती ट्रेन में ही लग गई सब्जी मंडी, खरीदने के लिए पहुंचने लगे लोग, देखकर दंग रह गए लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सब्जीवाले चलती ट्रेन के अंदर सब्जी बेचते हुए नजर आ रहे हैं। इस नजारे को देखकर लोग हैरान हैं।

Image

ट्रेन में सब्जी मंडी (तस्वीर साभार- mundari_boy_x0)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते? कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारे दिल जीतने वाले होते हैं। जबकि, कुछ नजारे देखकर दिन बन जाते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो लोगों के बीच घूम रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में चलती ट्रेन के अंदर सब्जी मंडी लगी है। इतना ही नहीं लोग आराम से सब्जी खरीद भी रहे हैं। जिसने भी यह नजारा देखा उसे अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था।

    ये तो हम सब जानते हैं भारत में काफी संख्या में लोकल ट्रेन चलती है। इन ट्रेनों से हजारों-लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। इतना ही नहीं लोकल ट्रेन में आपकों कई तरह की चीजें दिख जाएगी। लेकिन, कभी लोकल ट्रेन में सब्जी मंडी लगते हुए देखा या सुना है? ज्यादातर लोगों को जवाब ना ही होगा। इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें लोकल ट्रेन में कुछ सब्जीवाले सब्जी बेचते हुए नजर आ रहे हैं। जिस अंदाज में सब्जीवाले सब्जी बेच रहे थे उसने सबको चौंका दिया। देखें वीडियो...

    ट्रेन में सब्जी मंडी

    वीडियो देखकर आप भी जरूर हैरान रह गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये वाकई में अनोखा नजारा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mundari_boy_x0' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 67 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं। तो कुछ लोग इस पर इस पर सवाल भी उठा रहे हैं। कुछ का कहना है कि भारत में कुछ भी देखने को मिल सकता है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article