Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो काफी फनी होते हैं, तो कुछ काफी चौंकाने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Shocking Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने हर किसी को हौरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक कुत्ता घोड़े की सवारी करते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
आप सबने रोड पर आज तक कई तरह के नजारे देखे होंगे। कुछ नजारे ऐसे भी देखे होंगे, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो गया होगा। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। क्या, आपने कभी किसी कुत्ते को घोड़े की सवारी करते हुए देखा या सुना होगा। यकीनन आप में से ज्यादातर लोगों का जवाब ना ही होगा। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी तरह एक कुत्ता मजे लेते हुए घोड़े की सवारी कर रहा है। जिस तरह कुत्ता घोड़े के ऊपर बैठकर सड़क पर घूम रहा था, उसे पलट-पलट कर लोग देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे। देखें वीडियो...
कुत्ता कर रहा था घोड़े की सवारी
वीडियो ने एक पल के लिए आपको भी जरूर चौंका दिया होगा। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन करना मुश्किल हो रहा होगा। इंस्टाग्राम पर इस अनोखे वीडियो को 'sibayan8345' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 70 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये है असली स्वैग। कुछ का कहना है कि कुत्ते ने तो माहौल बना दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
