वायरल न्यूज़

Viral Video: अनोखे अंदाज में Iron से बाल संवार रही थी महिला, देखकर कहेंगे- 'ये तो कतई जहर है'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला आयरन से बाल को प्रेस करते हुए नजर आ रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

Image

महिला का अजीबोगरीब अंदाज (तस्वीर साभार- @sivaakhilaworld2000)

KEY HIGHLIGHTS
  • आयरन से बाल प्रेस कर रही थी महिला
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Viral Video: आज कल हर कोई सोशल मीडिया पर अपने अनोखे अंदाज से धमाल मचाना चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे आजमाते रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। जबकि, कईयों का मजाक भी बन जाता है। इनमें कुछ वीडियो (Funny Video) फनी होते हैं, तो कुछ को देखकर दुनिया दंग (Shocking Video) रह जाती है। यूजर्स इन वीडियो (Trending Video) को पसंद भी करते हैं, तारीफ भी करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे।

आज तक आपने सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो देखे होंगे। कुछ वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भौचक्के रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला आराम से लेटी हुई है और एक शख्स आयरन से बाल को अनोखे अंदाज में संवार रहा है। जिस तरह शख्स आयरन से बाल को प्रेस कर रहा था उसे देखकर हर कोई चौंक गया। देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखने के बाद आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो कतई जहर है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'sivaakhilaworld2000' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस वीडियो पर मजे ले रहे हैं, तो कुछ लोग हैरानी जता रहे हैं। किसी का कहना है कि ये तो नेक्स्ट लेवल का जुगाड़ है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।


Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article