Viral Video: देश-दुनिया में जुगाड़ के एक से एक अनोखे मामले (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ जुगाड़ (Jugaad Video) को देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी दंग रह जाते हैं। एक बार फिर जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई झटका खा गया। यकीन मानिए, इस वीडियो (Shocking Video) को देखने के बाद आप भी जरूर चौंक जाएंगे। क्योंकि, ट्रेन में चढ़ने के लिए महिला ने ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
ये तो हम सब जानते हैं भारत में जुगाड़ का काफी इस्तेमाल होता है। जुगाड़ का इस्तेमाल करके एक से एक मजेदार चीजें बनाई जाती हैं। अगर संसाधन की कमी हो तो जुगाड़ का उपयोग करके लोग उसे तैयार करते हैं। यहां ज्यादातर चीजों में आपको जुगाड़ देखने को मिल जाएगा। इस वायरल वीडियो में भी आपको एक मजेदार जुगाड़ देखने को मिल जाएगा। ट्रेन के अंदर चढ़ने के लिए लोग गेट का इस्तेमाल करते हैं। कितनी भी भीड़ हो तो भी लोग गेट के जरिए ही ट्रेन के अंदर प्रवेश करते हैं। लेकिन, एक महिला ने ट्रेन में चढ़ने के लिए गजब का जुगाड़ भिड़ाया है। वीडियो में आप देख सकते हैं जब ट्रेन के अंदर गेट से चढ़ने का मौका नहीं मिला, तो वह खिड़की के सहारे ही अंदर घुसने लगती है। पहले तो उसे काफी कठिनाई होती है, लेकिन जुगाड़ का इस्तेमाल करके वो अंदर चली जाती है। देखें धांसू जुगाड़...
धांसू देसी जुगाड़
जुगाड़ के इस वीडियो को देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए हक्के-बक्के रह गए होंगे। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'alp_boy_adarsh' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। किसी का कहना है कि आंटी ने तो कमाल कर दिया। कुछ का कहना है कि ये है असली देसी जुगाड़। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है जरूर बताएं।
