सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग आजकल कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। कई बार लोग ऐसे स्टंट कर बैठते हैं जो उनकी जान के लिए भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान होने के साथ-साथ चिंता भी जता रहे हैं।
रील के लिए ट्रेन से लटककर किया डांस
वायरल हो रहा यह वीडियो 12 सेकंड का है, लेकिन इसमें जो नजारा दिखाई देता है, वह किसी का भी दिमाग हिलाकर रख सकता है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन के दरवाजे पर लटकी हुई नजर आ रही है। उसने ट्रेन के दरवाजे के दोनों हैंडल पकड़े हुए हैं और उसी हालत में डांस करने की कोशिश कर रही है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह यह सब सिर्फ सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए कर रही है। वीडियो देखकर साफ समझ आता है कि यह स्टंट कितना खतरनाक है। अगर महिला का हाथ जरा सा भी फिसल जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो देखने वाले लोग इसे गैर-जिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं और ऐसे स्टंट से बचने की सलाह दे रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
Video देख यूजर्स बोले- ये पागलपन है
इस वीडियो (Video) को सोशल साइट एक्स पर @jamir1919 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में भी लिखा गया है कि इस तरह ट्रेन के गेट पर मस्ती करना बिल्कुल सही नहीं है। पोस्ट के वायरल होने के बाद हजारों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट सेक्शन में अपनी राय भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वायरल होने के लिए लोग सारी हदें पार कर रहे हैं।" दूसरे यूजर ने कहा, "ऐसे स्टंट कभी नहीं करने चाहिए, यह जानलेवा हो सकता है।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "रील के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में डालना समझदारी नहीं है।" वहीं कुछ लोगों ने रेलवे प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की है।
वायरल Video पर लोग दे रहे चेतावनी
सोशल मीडिया (Social Media) पर मशहूर होना अच्छी बात है, लेकिन इसके लिए अपनी या किसी और की जान जोखिम में डालना बिल्कुल भी सही नहीं है। कुछ सेकंड की रील या कुछ लाइक्स के लिए ऐसा कदम उठाना भारी पड़ सकता है इसलिए जरूरी है कि लोग जिम्मेदारी के साथ कंटेंट बनाएं और ऐसे खतरनाक स्टंट से हमेशा दूर रहें। मनोरंजन करें, लेकिन सुरक्षा को कभी नजरअंदाज न करें।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
