वायरल न्यूज़

चलती स्कूटी पर लेटकर किया खतरनाक स्टंट, Video वायरल होते ही हरकत में आई दिल्ली पुलिस

हाल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट करते दिख रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

Image

चलती स्कूटी पर लेटकर स्टंट करते नजर आया युवक (X/@dbabuadvocate)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों का मनोरंजन करते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर लोगों को चिंता होने लगती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चलती स्कूटी पर बेहद ही खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) पर दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जान से खिलवाड़ करते दिखा युवक

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक युवक स्कूटी चलाते समय सीट पर तरीके से बैठने की बजाय उस पर लेट जाता है। जैसे वह किसी फिल्मी सुपरहीरो की तरह उड़ने की कोशिश कर रहा है। वह लगातार सड़क पर इसी पोज में स्कूटी चला रहा है। यह स्टंट देखने में भले ही कुछ लोगों को रोमांचक लगे, लेकिन यह उसकी और सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। अगर ऐसे समय स्कूटी का बैलेंस थोड़ा भी बिगड़ जाए या सामने से कोई वाहन आ जाए, तो बड़ा हादसा हो सकता है। यही वजह है कि सड़क पर इस तरह के स्टंट करना बेहद खतरनाक माना जाता है।

स्टंट दिखा रहे युवक पर कार्रवाई की मांग

इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @dbabuadvocate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। पोस्ट में स्कूटी का नंबर भी लिखा गया और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की गई। वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने भी जवाब दिया। पुलिस ने वीडियो साझा करने के लिए धन्यवाद कहा और घटना की तारीख, समय और स्थान की जानकारी मांगी, ताकि मामले की जांच की जा सके।

Delhi Police Reply on viral video

वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का रिप्लाई (X/@dbabuadvocate)

इसके जवाब में वीडियो शेयर करने वाले व्यक्ति ने लिखा कि घटना की सही जानकारी संबंधित युवक के मोबाइल और सोशल मीडिया पोस्ट से भी पता लगाई जा सकती है। उसने यह भी बताया कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर 5 जुलाई को अपलोड किया गया था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article