कोच्चि: विमेंस प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन के लिए बुधवार को केरल के कोच्चि में नीलामी संपन्न हुई। लीग की सभी पांच टीमों ने नीलामी में हिस्सा लिया और नए सीजन के लिए अपनी टीम को मजबूत करने की पुरजोर कोशिश की। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिन्यू को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा, जबकि भारतीय हरफनमौला स्नेह राणा को 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया।अनुभवी स्पिन गेंदबाज मोलिन्यू का नीलामी में आधार मूल्य 50 लाख रुपये था। दिल्ली कैपिटल्स ने आक्रामक बल्लेबाज किरण नवगिरे को 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। दो बार की डब्ल्यूपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने भी उन्हें खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी। नीलामी में 7 विदेशी सहित कुल 25 खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगीं। इनमें 14 अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। आइए जानते हैं नीलामी के बाद कैसी हैं विमेंस प्रीमियर लीग की पांचों टीमों का स्क्वॉड?
रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू की टीम (RCB Women):
स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वॉल, नादिन डी क्लार्क, राधा यादव, लॉरेन बेल, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर, प्रथ्योशा कुमार, सयाली सतघरे, एलिस पैरी, जेस जॉनेसन(40 लाख), तेजल हसनबीस(30 लाख), वृंदा दिनेश(10 लाख), क्लो ट्रायोन (30 लाख)।
मुंबई इंडियन्स की टीम (Mumbai Indian Women):
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट, हेली मैथ्यूज, अमनजोत कौर, अमेलिया केर, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजना सजीवन, राहिला फिरदौस, निकोला कैरी, वैष्णवी शर्मा, तारा नॉरिस (ट्रेड इन), दिशा कसाट (10 लाख), लतिका इनामदार (10 लाख), भारती रावल (10 लाख), साणिका चालके (10 लाख), श्वेता सहरावत (10 लाख), अक्षिता भगत (10 लाख)।
गुजरात जायंट्स की टीम( Gujarat Giants Squad)
एशले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, रेणुका सिंह ठाकुर, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा कंवर, जॉर्जिया वेयरहैम, अनुष्का शर्मा, हैप्पी कुमारी, किम गार्थ, यास्तिका भाटिया, राजेश्वरी गायकवाड़, जिन्तिमणि कलिता, जी कमलिनी (40 लाख), ओर्ला प्रेंडरगैस्ट (30 लाख), समायरा राघव (10 लाख)।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Delhi Capitals Squad)
जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), शेफाली वर्मा, मारिजान काप, निकी प्रसाद, लौरा वोल्वर्ड, चिनेले हेनरी, श्रीचरणी, दीया यादव, ममता मादीवाला, नंदनी शर्मा, लुसी हैमिल्टन, मिन्नू मणि, एनाबेल सदरलैंड।
किरण नवगिरे (75 लाख), उमा काश्वी (10 लाख), किर्स्टी गॉर्डन (10 लाख), नजमा खान (10 लाख)।
यूपी वॉरियर्स की टीम (UP Warriors)
मेग लैनिंग (कप्तान), दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, क्रांति गौड़, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, प्रतीका रावल।
सोफी मोलिनेक्स (1.1 करोड़), स्नेह राणा (30 लाख), ग्रेस हैरिस (30 लाख), सुषमा वर्मा(30 लाख), कैथरीन ब्राइस (10 लाख), मनाली दक्षिणी (10 लाख), सहाना पवार (10 लाख), आशा शोभना (10 लाख),
