Viral Video: आजकल बाजार में प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है कि नई दुकानों या शोरूम के उद्घाटन के समय ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बिजनेसमैन अनोखे तरीके अपनाते हैं। लेकिन, ब्राजील के एक बाइक शोरूम ने प्रचार का ऐसा अतरंगी तरीका ढूंढा, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, इस चैलेंज में जो भी शख्स छत से उल्टी लटके बाइक पर 10 मिनट बिना पकड़े बैठ जाएगा, उसे मुफ्त में बाइक मिल जाएगा। इसे पूरे मामले का वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक ब्राजील के पेड्रो सेगुंडो में स्थित 'अप्पेल मोटोस' नाम के एक नए बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ। शोरूम मालिकों ने भीड़ जुटाने और ध्यान खींचने के लिए एक 'फ्री बाइक चैलेंज' रखा। चैलेंज के तहत शोरूम के प्रवेश द्वार की छत पर एक चमचमाती नीली बाइक को पूरी तरह से उल्टा लटका दिया गया था। जो भी व्यक्ति इस उल्टी लटकी बाइक को पकड़कर 10 मिनट तक हवा में टिका रहेगा, वह यह बाइक बिल्कुल मुफ्त अपने घर ले जा सकता है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि 19 वर्षीय युवक इस चुनौती को पूरा करने के लिए आगे आता है। वह अपने पैरों और हाथों के सहारे उल्टी लटकी बाइक पर राइडिंग पोजीशन में लटक जाता है। लाउडस्पीकर पर एंकर भीड़ को संबोधित करते हुए काउंटडाउन शुरू करता है। नीचे खड़ी भीड़ उत्सुकता से अपने फोन में वीडियो रिकॉर्ड करने लगती है। विटर पूरे जोर-शोर से खुद को संभाले रखने की कोशिश करता है। लेकिन गुरुत्वाकर्षण और शरीर के भारी वजन के कारण 10 मिनट तक टिकना नामुमकिन सा साबित होता है। जैसे ही घड़ी में 1 मिनट का समय पूरा होता है, विटर के हाथ-पैर जवाब दे देते हैं और वह नीचे उतरने पर मजबूर हो जाता है। वहां मौजूद भीड़ उसकी कोशिश की सराहना करते हुए तालियां बजाती है। देखें वीडियो...
अनोखा चैलेंज
इस चैलेंज को देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में अनोखा ऑफर था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को bendovigor नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को चार मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। इतना ही नहीं यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि 10 मिनट तक इस पोजीशन में लटकना शारीरिक रूप से लगभग असंभव है, लेकिन मार्केटिंग के लिहाज से यह बेहद सफल विचार है। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि शोरूम मालिक जानता था कि कोई भी 10 मिनट नहीं टिक पाएगा, इसीलिए उसने इतनी महंगी बाइक दांव पर लगाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
