देश

यूपी में मिशन-2027 की तैयारी तेज, 30 अक्टूबर को BJP कार्यसमिति की बैठक, अमित शाह भी होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच BJP की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 अक्टूबर को बैठक के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

Image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक का उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह करेंगे।

पार्टी द्वारा जारी किये गये बयान के मुताबिक बैठक के समापन सत्र को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य विनोद तावड़े, प्रदेश सह-प्रभारी जगदीश पटेल, मेधा कुलकर्णी, अनंत ओझा, प्रदीप वर्मा, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पूर्व 29 अक्टूबर 2026 को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी।

पंकज चौधरी की अध्यक्षता एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में प्रातः 11 बजे प्रारम्भ होने बाली प्रदेश पदाधिकारी बैठक में 30 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के एजेंडे, प्रमुख विषयों एवं अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा कर उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।

प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य, लोकसभा एव राज्यसभा सदस्य, लोकसभा प्रत्याशी 2024, विधायक,विधानपरिषद सदस्य, विधानसभा प्रत्याशी 2022 मौजूद रहेंगे।

प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे

इसके अलावा क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, उत्तर प्रदेश अनुशासन समिति, प्रदेश मीडिया संयोजक/सह संयोजक, प्रवक्ता, मीडिया पैनिलिस्ट, प्रदेश संयोजक/सह-संयोजक सोशल मीडिया, मुख्यालय प्रभारी/सह प्रभारी, प्रदेश संयोजक/सह-संयोजक सोशल मीडिया विभाग, डी.सी.बी. चेयरमैन, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा विस्तारको सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article