वायरल न्यूज़

VIDEO: लड़की के टैलेंट ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, सुरीली आवाज में गाकर मोह लिया लोगों का मन

'तेरा मेरा रिश्ता' गाने पर एक लड़की ने अपने शानदार एक्सप्रेशन और अनोखे टैलेंट से सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया। वायरल वीडियो देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।

Image

लड़की ने अपनी सुरीली आवाज में गाया गाना (Instagram/@koala.3888079)

आज के दौर में सोशल मीडिया टैलेंटेड लोगों के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है। यहां कई ऐसे लोग अपनी कला दिखाकर रातों-रात लोकप्रिय हो जाते हैं। इस लड़की का वीडियो भी यही साबित करता है कि अगर आपके अंदर हुनर है, तो उसे दुनिया तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Video) लोगों को हंसाते हैं, तो कुछ अपने शानदार टैलेंट से सभी का दिल जीत लेते हैं। इन दिनों एक लड़की का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़की ने अपने अनोखे अंदाज और बेहतरीन एक्सप्रेशन से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

'तेरा मेरा रिश्ता' गाने पर लड़की ने दिखाया गजब का टैलेंट

वायरल वीडियो (Viral Video) में लड़की बॉलीवुड का मशहूर गाना 'तेरा मेरा रिश्ता' अपनी सुरीली आवाज में गाते हुए दिख रही है। गाने के हर बोल के साथ उसके चेहरे के एक्सप्रेशन्स इतने शानदार हैं कि देखने वाले लोग कुछ पल के लिए वीडियो से नजर ही नहीं हटा पा रहे हैं। लड़की की शानदार आवाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि 'तेरा मेरा रिश्ता' गाना साल 2007 में आई फिल्म 'आवारापन' का है। जिसे मुस्तफा जाहिद ने गाया है। इस गाने को वायरल गर्ल ने अपनी सुरीली आवाज में गाकर इसे और भी खूबसूरत बना दिया है।

लाखों दिलों को भा गई लड़की की परफॉर्मेंस

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @koala.3888079 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को बड़ी संख्या में लोगों ने शेयर भी किया है। वीडियो देखने के बाद लोग लड़की की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि इतना शानदार टैलेंट वाकई काबिल-ए-तारीफ है। कुछ लोगों ने कहा कि लड़की की आवाज किसी प्रोफेशनल सिंगर की तरह लग रही है। वहीं कई यूजर्स ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article