वायरल न्यूज़

उफनती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स, लोग बोले- मौत को खुला चैलेंज, दिल थामकर देखें ये VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें थम जाएं। मूसलाधार बारिश के बाद नदी उफान पर थी और पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा था। ऐसे खतरनाक हालात में भी एक शख्स ने अपनी जान की परवाह न करते हुए उफनती बाढ़ के बीच जेट स्की दौड़ाना शुरू कर दिया।

Image

उफनती नदी में खतरनाक अंदाज (तस्वीर साभार- @adson_ivan)

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजब-गजब और खतरनाक कारनामों से भरी पड़ी है। यहां कब कौन सा वीडियो (Trending Video) इंटरनेट पर तहलका मचा दे, कुछ कहा नहीं जा सकता। कई बार तो ऐसे नजारे भी देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच तक नहीं सकते। इन दिनों ब्राजील से एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और उस शख्स की बुद्धिमत्ता पर सवाल भी उठा रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्राजील की पाइरासिबा नदी भारी बारिश के बाद किसी खूंखार राक्षस की तरह उफान पर है। नदी का पानी मटमैला और पूरी तरह से तूफानी हो चुका है, जिसकी तेज लहरें आसपास की हर चीज को बहा ले जाने को आमादा दिख रही हैं। ऐसे खतरनाक और जानलेवा माहौल में जहां आम आदमी पास जाने से भी डरे, वहां एक शख्स ने अपनी जेट स्की को सीधे इस सैलाब के बीच उतार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स और वायरल दावों के मुताबिक, यह कोई आम स्टंटमैन नहीं बल्कि ब्राजील के एक जाने-माने बिजनेसमैन बताए जा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे वह उफनती और चक्कर काटती लहरों के बीच अपनी जेट स्की को तेजी से घुमा रहे हैं। पानी के तेज बहाव और खतरनाक भंवरों के बीच जेट स्की को कंट्रोल करना अपने आप में मौत को दावत देने जैसा था, लेकिन उस शख्स के चेहरे पर खौफ की जगह रोमांच साफ झलक रहा था। घटनास्थल के पास बने एक सस्पेंशन ब्रिज पर कुछ पर्यटक और स्थानीय लोग खड़े होकर इस खतरनाक नजारे को अपने कैमरों में कैद कर रहे थे। देखें वीडियो...

खतरनाक अंदाज

अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है और इसे सोशल मीडिया पर लोग शेयर भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर वीडियो को adson_ivan नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे मिलियन में लोग देख चुके हैं। जबकि, एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। जहां कुछ लोग इस शख्स के जांबाज अंदाज और जिगर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं ज्यादातर यूजर्स इसे एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना और मूर्खतापूर्ण हरकत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि जरा सा संतुलन बिगड़ने पर यह स्टंट सीधा मौत के मुंह में ले जा सकता था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article