वायरल न्यूज़

Viral Video: और क्या-क्या बनाएगा चीन! अब बना डाला लंबी यात्रा में सिर टिकाकर सोने वाला डिवाइस

लंबी यात्रा में आराम से सोने के लिए बने इस अनोखे डिवाइस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक यात्री इस डिवाइस की मदद से आराम से सो रहा है।

Image

सफर में सोने का गैजेट (X/@ChinaNow24)

लंबी दूरी का सफर करना कई बार काफी थकाने वाला होता है। खासकर बस, ट्रेन या फ्लाइट में घंटों बैठकर यात्रा करनी पड़े, तो नींद लेना भी मुश्किल हो जाता है। कभी सिर इधर-उधर झुकने लगता है, तो कभी गर्दन और सिर को आराम देने के लिए सही जगह नहीं मिलती लेकिन अब सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसे अनोखे डिवाइस का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे खास तौर पर सफर के दौरान आराम करने के लिए बनाया गया है। इस डिवाइस का वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है। इसे देखकर कई लोग सोच रहे हैं कि अगर लंबी यात्रा के दौरान सिर टिकाने और आराम से सोने की परेशानी दूर हो जाए, तो सफर कितना आसान हो सकता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

क्या है यह अनोखा डिवाइस?

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @ChinaNow24 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में दी गई जानकारी के अनुसार, इस डिवाइस को चीन में बनाया गया है, जिसे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसका मकसद सफर के दौरान चेहरे और गालों को सहारा देना है, ताकि यात्री बैठे-बैठे आराम कर सकें। वीडियो में आप देख भी सकते हैं कि ट्रेन में बैठा एक यात्री इस डिवाइस को लेकर बैठा है और उस आराम से अपना सिर टिकाकर नींद ले रहा है। इस तरह के डिवाइस को चीन के लोग अक्सर अपने सफर में इस्तेमाल करते हैं।

लंबी यात्रा करने वालों के लिए क्यों है खास?

अक्सर बस, ट्रेन या फ्लाइट में सोने की कोशिश करते समय सिर आगे की तरफ झुक जाता है। कई बार सिर खिड़की या सीट से टकराने लगता है। इससे नींद बार-बार टूटती है और यात्रा के दौरान थकान भी बढ़ सकती है। ऐसे में यह डिवाइस सिर, गर्दन और चेहरे को सहारा देने के लिए ही बनाया गया है। इसकी मदद से यात्री अपनी गर्दन को इस पर टिकाकर आराम कर सकते हैं। इस अनोखे डिवाइस का वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "चीन और क्या-क्या करके मानेगा।" दूसरे ने लिखा, "आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है।" ऐसे ही कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया और इस प्रोडक्ट को काफी मददगार और सही बताया।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article