वायरल न्यूज़

बच्चे को स्कूटी की डिक्की में रख सफर पर निकली महिला, वायरल वीडियो देख आप भी पीट लेंगे अपना सिर

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि महिला अपनी स्कूटी की डिग्गी में एक नवजात बच्चे को रखकर सफर पर निकल पड़ती है।

Image

बच्चे को स्कूटी के डिग्गी में रखती महिला (X/@sachya2002)

सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग व्यूज और लाइक्स के लिए किस हद तक नहीं जाते। अब आप इस महिला को ही देख लीजिए। जो एक नवजात बच्चे को स्कूटी की डिग्गी में रखकर सफर पर निकल रही है। महिला के इस करतूत का वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नवजात बच्चे को स्कूटी की डिग्गी में रखते दिखी महिला

वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला अपनी स्कूटी की डिग्गी में एक तकिया रखती है और फिर उसमें उस नन्हे से बच्चे को सुलाकर डिग्गी को बंद कर देती है। बाद में वह महिला उसी स्कूटी पर बैठकर स्कूटी से फर्राटे भरते हुए निकल पड़ती है। फिलहाल महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद महिला की कड़ी आलोचना कर रहे हैं और कंटेंट के लिए बच्चे की जान को खतरे में डालने पर उसे खरी-खोटी सुना रहे हैं।

लोगों ने कमेंट कर महिला को सुनाई खरी-खोटी

वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है, जहां लोगों ने बताया कि स्कूटी की डिग्गी में बच्चे का दम घुट सकता है और वह गाड़ी की हीट से झुलस भी सकता है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर कहा कि रील का खुमार लोगों पर ऐसा छाया हुआ है कि अब उसे छुड़ाने के लिए रील नशा मुक्ति केंद्र खोलना पड़ेगा।

इस तरह के कई क्रिंज कंटेंट पोस्ट कर चुकी है महिला

महिला एक कंटेंट क्रिएटर है और वह अपने इंस्टाग्राम पेज @jahar_bhaiya पर इसी तरह के क्रिंज कंटेंट पोस्ट करती है। इस पेज पर महिला का एक और वीडियो है, जिसमें वह अपने बच्चे को बैग में पैक करके स्कूटी चलाते हुए बाहर जा रही है। उस वीडियो में भी बच्चे के प्रति उसकी लापरवाही देखी जा सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article