देश में LPG गैस की किल्लत के बीच सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खूब खींचा। जहां वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने गैस के बिना ही रोटी पकाने का बहुत ही तगड़ा जुगाड़ निकाल लिया है। शख्स के इस जुगाड़ को जिसने भी देखा, उसने उसके जुगाड़ की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाया।
गैस चूल्हे की जगह शख्स ने प्रेस पर बनाई रोटी
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स रोटी सेंकने के लिए गैस चूल्हे की जगह कपड़े स्त्री करने वाले प्रेस का इस्तेमाल कर रहा है। शख्स ने प्रेस को उलटा कर के एक जगह पर फिक्स कर दिया है। फिर वह रोटी बेलकर उसे प्रेस की सतह पर सिंकने के लिए रख देता है। थोड़ी देर में रोटी प्रेस के गर्म सतह पर पककर तैयार भी हो जाती है।
वीडियो पर लोगों के कमेंट्स
इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Shoonya_ydv नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो पर कई लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "रोटी तो ठीक है लेकिन सब्जी बनाने का दूसरा जुगाड़ ढूंढना पड़ेगा। इस पर सब्जी तो नहीं बन पाएगी।" दूसरे ने लिखा, "ना इंडक्शन की जरूरत, न गैस चूल्हे की जरूरत, भारत में जुगाड बहुत अच्छे से कर लेते हैं भारतीय, जनता आपदा में अवसर खोज ही लेती है, ये टेक्नीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।" तीसरे ने लिखा, "किसी भी समस्या का समाधान सबसे पहले हमारे बिहारी भाई ही निकालते है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
