वायरल न्यूज़

Viral Video: स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंची थी पुलिस मैडम, छुट्टी पर थे टीचर तो खुद ही बच्चों को पढ़ाने लगी, लोग कर रहे सैल्यूट

Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पुलिस स्कूल निरीक्षण के लिए पहुंची थी। लेकिन, खुद ही क्लास लेने लगी।

Image

महिला पुलिस ऑफिसर ने जीता लोगों का दिल

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे (Trending Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते? कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ मामले दिल जीतने वाले होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक पुलिस मैडम ने भी दिल जीतने वाला काम किया है। दरअसल, पुलिस मैडम एक स्कूल में निरीक्षण के लिए पहुंची थी। लेकिन, वहां एक टीचर छुट्टी पर थे ऐसे में वो खुद ही क्लास लेने लगी। आलम ये है कि अब मैडम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और सैल्यूट कर रहे हैं।

हमारे आस-पास कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जिसके बारे में हम आप सोच भी नहीं सकते। आमतौर पर हमारे मन में पुलिस को लेकर क्या धारणा बनी है, इससे हम सब वाकिफ हैं। पुलिस का काम होता है अपराधी को पकड़ना है सुरक्षा व्यवस्था कामय करना। लेकिन, कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी होते हैं, जो इन सबसे अलग कुछ ऐसा काम कर देते हैं, जिसकी हर तरफ चर्चा होने लगती है। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला पुलिसकर्मी क्लास के अंदर बच्चों को पढ़ा रही हैं। दरअसल, बिहार के बगहा में प्रभारी SP निर्मला कुमारी का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। बताया जाता है कि निर्मला कुमारी परसा स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय निरीक्षण के लिए पहुंची थी। उसी दौरान उन्हें पता चला कि इंग्लिश शिक्षक छुट्टी पर हैं, तो उन्होंने खुद ही बच्चियों की क्लास लेना शुरू कर दिया। देखें वीडियो...

दिल जीतने वाला नजारा

वीडियो ने आपका दिल भी जरूर जीत लिया होगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो पुलिस मैडम को सैल्यूट कर रहा है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article