बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण पार्ट 1 (Ramayana) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया है कि सभी लोग दंग रह गए हैं। रामायण ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी जमीन पर भी मोटी कमाई की है। इस बीच रामायण की टीम दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंची। इस दौरान की फोटोज सामने आ गई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'मैं अपना वादा नहीं...' Tanya Mittal संग काम करने पर Ekta Kapoor ने तोड़ी चुप्पी)
रणबीर कपूर ने टेका माथा
रणबीर कपूर, फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी दिल्ली के गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे। यहां तीनों ने माथा टेका और फिल्म की सफलता के लिए शुक्रिया अदा किया। इस दौरान सभी लोग भक्ति में लीन नजर आए। बता दें कि रणबीर कपूर, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी की इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को 'रामायण पार्ट 1' की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है। 20वें दिन 'रामायण' ने देश में 15817 शोज से 17.50 करोड़ की नेट कमाई की है। वर्ल्डवाइड रामायण ने 1,735.15 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म रामायण का कुल बजट करीब 2000 करोड़ है। लोगों का ये मानना है कि फिल्म रामायण आराम से 2000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। अब सभी की नजरें रामायण 2 पर टिकी हुई है। इस फिल्म में सनी देओल भी नजर आएंगे। खास बात तो ये है कि सनी देओल फिल्म में हनुमान जी के रोल में दिखाई देंगे। सभी लोग फिल्म रामायण पार्ट 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले ये फिल्म 2027 में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने बताया है कि रामायण का दूसरा पार्ट 2028 में आएगा।
