वायरल न्यूज़

Viral Video: नशे में धुत होकर क्लास में ही सो गया टीचर, छात्रों के सामने इस तरह खुली पोल, कैमरे में कैद हुआ मामला

Viral Video: सोशल मीडिया पर गुजरात से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक टीचर नशे की हालत में क्लासरूम के अंदर ही सो गया। इस नजारे को देख हर कोई दंग है।

Image

नशे में धुत टीचर

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल (Today Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोग चौंक जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक टीचर नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और क्लास के अंदर छात्रों के सामने ही सो गया। हालांकि, कुछ समय बाद उसकी पोल खुल गई और पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो रहा है और लोग हैरानी जता रहे हैं। तो आइए, जानते हैं कहां का यह मामला?

बताया जा रहा है कि यह अजीबोगरीब घटना गुजरात के पालनपुर की है। जहां मोदासा क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाने वाला 44 साल का शिक्षक जिसका नाम यशवंत कडिया बताया जा रहा है, वो कथित तौर पर नशे की हालत में कक्षा में पहुंचा और छात्रों के सामने ही कुर्सी पर बैठते-बैठते सो गया। उस समय कक्षा में करीब एक दर्जन छोटे बच्चे मौजूद थे, जो इस अजीब और असहज स्थिति को चुपचाप देखते रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शिक्षक ठीक से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। वह कुर्सी पर लुढ़क गया, आंखें खुली रखने की कोशिश करता रहा और कुछ ही देर में गहरी नींद में चला गया। बच्चों को समझ ही नहीं आया कि उनका शिक्षक इस हालत में क्यों है और उन्हें क्या करना चाहिए। देखें वीडियो...

पुलिस गिरफ्त में आरोपी शिक्षक

वीडियो देखकर आप भी जरूर सन्न रह गए होंगे। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रशासन ने बिना देरी किए 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शिक्षक बुरी तरह नशे में था और उसके मुंह से शराब की तेज गंध आ रही थी। हालत इतनी खराब थी कि उसे कक्षा से बाहर ले जाने के लिए पुलिसकर्मियों को सहारा देना पड़ा। पुलिस उसे अपने साथ ले गई और बाद में मोडासा सरकारी अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई गई। जांच में उसके खून में शराब की मात्रा निर्धारित सीमा से अधिक पाई गई। इस पूरे मामले में शिक्षक के खिलाफ गुजरात निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Dhruv Sanchania
ध्रुव संचानियाauthor

ध्रुव संचानिया गुजरात में टाइम्स नेटवर्क के सीनियर जर्नलिस्ट और ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं। ध्रुव ने प्रिंट, रेडियो, डिजिटल और टीवी पर शानदार काम किया है। क्राइम, इन्वेस्टिगेशन से लेकर इंसानी कहानियों तक में उनका काम गहराई से भरा होता है। जब वह हेडलाइन के पीछे नहीं भाग रहे होते तो वह सड़कों, सिनेमा और अगली छिपी हुई कहानी के पीछे भाग रहे होते हैं। उनका काम ऐसा है जो उन्हें अलग ला खड़ा करता है।

और पढ़ें
End of Article