वायरल न्यूज़

ज्वेलरी की दुकान में पहुंचा बंदर, फिर जो हुआ उसे देखकर किसी को नहीं हो रहा था यकीन, देखें Viral Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2026, 03:18 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, एक बंदर मजे लेते हुए एक दुकान के अंदर घुस गया और फिर धमाल मचाने लगा।

Image

बंदर का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @sanjaydey2000)

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको एक से एक अनोखे वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों का दिमाग चकरा जाता है। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो (Monkey Video) में एक बंदर अचानक ज्वेलरी की दुकान में पहुंच गया। इसके बाद जो बंदर ने किया, उसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा था। आलम ये है कि इस वीडिय को लोग बार-बार देख रहे हैं और उस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

बंदर का स्वभाव कैसा होता है, इसके बारे में हम सब जानते हैं। कई बार बंदर ऐसा बवाल काटता है, जिससे हड़कंप मच जाता है। सोशल मीडिया पर भी आप सबने बंदर के कई हाहाकारी वीडियो देखे होंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक बंदर अचानक ज्वेलरी की दुकान में पहुंच जाता है। दुकान के अंदर बंदर को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं। बंदर पहले आराम से कुछ खाता है और फिर उछलकर मंदिर के ऊपर बैठ जाता है और आराम से स्क्रीन देखने लगता है। जिस तरह बंदर का अंदाज था उसने सबको हैरान कर दिया। देखें वीडियो...

चौंकाने वाल नजारा

वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। कुछ लोग तो जरूर सोच में पड़ गए होंगे कि सच में ऐसा भी होता है क्या? इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'sanjaydey2000' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं काफी संख्या में लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट भी किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है बजरंगबली खुद सोना खरीदने आए हैं। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि लगाता है बंदर चेकिंग करने पहुंचा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article