वायरल न्यूज़

हद है भाई! शादी में खाना चुराते नजर आई 'पापा की परी', चिकन लेग पीस उठाकर सीधे पर्स में रखा, देखें Video

Viral Video: वीडियो एक महिला से जुड़ा है, जो एक शादी में खाना खाने पहुंची थी। इस दौरान महिला कुछ ऐसा कारनामा करती है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा। आप देख सकते हैं कि पहले​​ महिला जमकर खाना खाती है। इसके बाद अपनी प्लेट से चिकन का लेग पीस उठाकर पहले टिशू पेपर में लपेटती है।

Image

महिला का अजीबोगरीब कारनामा (एक्स)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई अनोखा वीडियो सामने आता है। इनमें से कुछ वीडियो जहां लोगों को ध्यान अपनी तरफ खींचता है। वहीं कई वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सामने आया है। यह वीडियो एक महिला से जुड़ा है, जो एक शादी में खाना खाने पहुंची थी। इस दौरान महिला कुछ ऐसा कारनामा करती है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा।

वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले महिला जमकर खाना खाती है। इसके बाद अपनी प्लेट से चिकन का लेग पीस उठाकर पहले टिशू पेपर में लपेटती है। इसके बदा इस लेग पीस को सीधा अपने पर्स में रख लेती है। यह देखकर लोगों को यकीन नहीं हो पाता है कि महिला ऐसा क्यों करती है। कई लोग इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं कि महिला शायद खाना पूरा नहीं खा पाई थी। इस कारण चिकन का टुकड़ा लपेटकर घर ले गई। देखें वीडियो-

वीडियो को एक्स पर @MDaejazAlam1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो लोगों को जहां एक तरफ सोचने पर मजबूर कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को वीडियो देखकर हंसी भी छूट रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article