वायरल न्यूज़

Saanp Ka Video: सांप को अनोखे अंदाज में लिप किस कर रही थी महिला, नजार देख दिमाग के तोते उड़ जाएंगे

saanp ka video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अनोखे अंदाज में सांप को किस कर रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया। यकीन मानिए इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए आप जरूर चौंक जाएंगे।

Image

सांप को किस कर रही थी महिला (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप को अनोखे अंदाज में किस कर रही थी महिला
  • स्वैग देखकर दंग रह गए लोग
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Saanp Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिलेंगे, जिनके बारे में सोच भी नहीं सकते। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के रोंगटे (Shocking Video) खड़े हो जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग खुशी से झूम उठते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Viral Video) सीधे दिल को छू लेते हैं। हालांकि, नजारा जो भी हो यूजर्स उन्हें पसंद करते हैं और जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके दिमाग के तोते उड़ जाएंगे।

इस दुनिया में कुछ लोग को जानवरों से काफी प्रेम होता है। जबकि, कुछ लोग जानवरों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखते हैं। हालांकि, कुछ जानवर इतने खतरनाक होते हैं कि किसी को भी अपना शिकार बना लेते हैं। इसके बावजूद लोग उन्हें पसंद करते हैं और उनके साथ रहना रहना चाहते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। आमतौर पर लोग सांप से दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन, कुछ लोग सांप के साथ ही अपनी जिंदगी बिताना पसंद करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक महिला हाथ में जहरीले सांप को लेकर उसे लिप किस कर रही थी। जिस अंदाज में महिला सांप को किस कर रही है, उसे देखकर किसी की भी हालत पतली हो जाएगी। देखें वीडियो...

हाहाकारी नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर हिल गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये कौन सा शौक है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'lauraisabelaleon' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article