वायरल न्यूज़

OMG: मूंगफली की तरह भुने हुए झींगुर खाती है महिला, नमकीन की तरह खा जाती है चीटियां

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 20, 2022, 03:32 PM IST

Ajab Gajab News: महिला हर रोज चींटियां और झींगुर खाती है। उन्हें झींगुर का स्वाद ‘फ्राइड चिकन’ जैसा लगता है। वह कीवी पर उबले हुए कीड़े डालती हैं और चॉकलेट से ढके रेशम के कीड़ों का मजा लेती हैं। वह कीट टैकोस भी मजे से खा जाती हैं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला खाती है दुनिया का सबसे अजीबोगरीब खाना
  • ‘फ्राइड चिकन’ जैसा लगता है झींगुर का स्वाद
  • हर रोज चींटियां और झींगुर खाती है यह महिला

Ajab Gajab News: इस धरती पर अलग-अलग लोग अलग-अलग खाने के शौकीन हैं। किसी को वेजेटेरियन खाना पसंद है तो कोई नॉनवेज का शौकीन है। हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें अजीबोगरीब खाने पसंद हैं। अब दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में रहने वाली इस महिला को ही ले लीजिए। इस महिला को कीड़े-मकौड़े खाने की शौक है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यह महिला हर रोज चींटियां और झींगुर खाती है। महिला झींगुर को भूनकर मूंगफली की तरफ खा जाती है।

कीवी पर डालती है उबले हुए कीड़े

जोहान्सबर्ग में रहने वाली 30 साल की जौना टेको ने 'न्यूयॉर्क पोस्ट' से बातचीत में बताया कि उन्हें झींगुर का स्वाद ‘फ्राइड चिकन’ जैसा लगता है। टेको ने बताया कि वह अपने सलाद पर झींगुर को पीसकर बनाया गया पाउडर छिड़कती हैं। इसके अलावा वह कीवी पर उबले हुए कीड़े डालती हैं और चॉकलेट से ढके रेशम के कीड़ों का मजा लेती हैं। वह कीट टैकोस भी मजे से खा जाती हैं। महिला ने बताया कि वह जो खाना खाती है वह बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होता है।

पहली पर झींगुर का ऐसा लगा था स्वाद

टेको यह भी कहती हैं कि उनका खाना पौष्टिक भी बहुत होता है। इसके साथ ही पर्यावरण के लिए भी उनका खाना अच्छा है। वह खाने में कीड़ों का स्वाद लेती हैं। जो चिकन की तरह लगते हैं। भुने हुए झींगुर उन्हें फ्राइड चिकन जैसा लगता है तो चींटियां नमकीन जैसी लगती हैं। महिला ने बताया कि कच्चे झींगुर भुनी हुई मूंगफली का स्वाद देते हैं। वहीं आप अगर उन्हें तलते हैं तो वे फ्राइड चिकन की तरह लगते हैं। वह पॉपकॉर्न की तरह खूशबू देते हैं। महिला ने बताया कि जब पहली बार उन्होंने झींगुर खाया तो बहुत से लोग इससे डरते थे। जब मैंने पहली पहली बार अपनी उंगली को झींगुर के पाउडर में डुबोकर अपनी जीभ पर रखी थी तो मुझे वह अखरोट जैसा लगा था। बता दें कि महिला के पिता एशिया की यात्रा के दौरान उनके लिए बिच्छू, चॉकलेट से ढके रेशम के कीड़े और बांस के कीड़े लाते थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article