वायरल न्यूज़

महिला ने डर नहीं, दया दिखाई! जंगल में छोड़ने से पहले घायल कोबरा का ऐसे किया इलाज, Video हुआ वायरल

एक महिला ने घायल जहरीले कोबरा को रेस्क्यू करने के बाद उसका कुछ ऐसे इलाज किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग महिला के इस दयालुता की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

Image

जहरीले कोबरा सांप के रेस्क्यू के बाद उसका इलाज करती महिला (X/@Ravitiwariii_)

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस वीडियो में एक जहरीले कोबरा सांप को रेस्क्यू करते देखा जा सकता है। रेस्क्यू के दौरान घायल हुए कोबरा सांप जंगल में छोड़ने से पहले एक महिला ने उसका कुछ ऐसे इलाज किया कि उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में सांप को बचाने के लिए महिला की यह अनोखी पहल लोगों का काफी पसंद आ रहा है और लोग उस महिला की तारीफ भी खूब कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

हल्दी लगाकर भरा कोबरा का घाव

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि कोबरा किसी वजह से घायल हो गया था। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के बाद एक महिला ने पहले उसकी हालत देखी। इसके बाद उसने सावधानी के साथ सांप के शरीर पर मौजूद घाव पर हल्दी लगाई। मालूम हो कि भारत में हल्दी को लंबे समय से एक प्राकृतिक औषधि माना जाता है और कई लोग छोटे-मोटे घावों पर इसका इस्तेमाल करते हैं। इलाज के बाद कोबरा को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया।

महिला के इस कदम ने जीता लोगों का दिल

यह वीडियो (Video) सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर पोस्ट @Ravitiwariii_ नाम के यूजर के अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोग महिला की बहादुरी और दयालु स्वभाव की तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर जीव की अपनी अहमियत होती है और अगर सुरक्षित तरीके से उसकी मदद की जाए, तो यह इंसानियत की सबसे अच्छी मिसाल है। हालांकि कुछ लोगों ने यह भी कहा कि जहरीले सांपों से दूरी बनाए रखना ही सबसे सुरक्षित तरीका है। ऐसे जानवरों को बचाने या पकड़ने की कोशिश केवल ट्रेन्ड रेस्क्यू करने वालों को ही करनी चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी गलती भी जानलेवा साबित हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article