वायरल न्यूज़

कार वाले ने बजाया हॉर्न, जबड़े से बच निकला शिकार, गुस्से में झल्लाई लोमड़ी ने कर दिया अटैक

प्रकृति के बनाए नियमों से इंसानों को छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। यह धरती जितनी हमारी है उतनी ही दूसरे जीव-जंतु और अन्य जानवरों की भी है।

Image

जंगल का यह खौफनाक वीडियो हुआ वायरल (X/@Digital_khan01)

जंगल की दुनिया बड़ी ही खतरनाक और खौफनाक होती है। यहां सिर्फ ताकत की ही चलती है। यहां के क्रूर नियम के मुताबिक, हर कोई किसी ना किसी जानवर का शिकार है। ऐसे में अगर जानवरों के जीवन में इंसान दखलंदाजी दे तो जानवरों का गुस्सा होना तो बनता है। कुछ ऐसा ही हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में, जहां एक कार वाले के हॉर्न की वजह से लोमड़ी के मुंह से शिकार बच निकला। अपने साथ हुए इस कपट को लोमड़ी झेल नहीं पाई और वह कार वाले पर गुस्सा हो गई। अपने साथ हुए छल का बदला लेने के लिए लोमड़ी ने कार वाले पर अटैक कर दिया।

जबड़े में शिकार लेकर जा रही थी लोमड़ी

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लोमड़ी जंगल के बीचोंबीच गुजर रहे रास्ते से अपना शिकार लेकर वापस जंगल की ओर जा रही है। रास्ते में सड़क पर खड़ी एक कार वाले ने इस खौफनाक नजारे को देखा और उसने कार का हॉर्न बजा दिया। अचानक कार के हॉर्न से लोमड़ी डर गई और उसके मुंह में दबे शिकार को भागने का एक मौका मिल गया।

मौका मिलते ही बच निकला शिकार

डर के मारे जैसे ही लोमड़ी के जबड़े की पकड़ ढिली हुई, वैसे ही उसके मुंह में दबा पक्षी मौका मिलते ही उड़ गया। शिकार के बचकर निकल भागने से लोमड़ी बुरी तरह उस कार वाले पर झल्ला गई और उसने तुरंत ही कार के बोनट पर चढ़कर कार वाले पर अटैक कर दिया। वो तो गनीमत रही कि कार के कांच की वजह से कार चालक बच गया। शिकार के बच निकलते ही बेचारी लोमड़ी का पूरा मूड ही खराब हो गया और वह झुंझला कर कार वाले पर हमला बोल दी।

खौफनाक वीडियो हुआ वायरल

इस खौफनाक घटना का वीडियो कार के अंदर बैठे व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Digital_khan01 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 1 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर अब तक तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां लोगों ने जंगली जानवरों के जीवन में इंसानों के टांग अड़ाने को गलत बताया। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "कार वाले ने लोमड़ी के पेट पर लात मार दी, इसका गुस्सा तो बनता है।" दूसरे ने लिखा, "प्रकृति के बनाए नियमों से इंसानों को छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article