वायरल न्यूज़

Wild Animal Video: इंसानों की तरह सिर खुजाने लगा गोरिल्ला, वजह जानकर बार-बार देखेंगे वीडियो

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 12, 2024, 09:33 AM IST

Wild Animal Video: वायरल वीडियो में देखेंगे कि गोरिल्ला ने जैसे ही छोटे पक्षी को देखा तुरंत उसके करीब पहुंच गया। वो उससे दोस्ती करने की कोशिश करता है, मगर कैसे की जाए ये समझ में नहीं आता है।

Image

लोगों को पसंद आ रहा गोरिल्ला और पक्षी का वीडियो। (Phot0-Twitter)

Wild Animal Video: इंसान और जानवरों के बीच प्रेम के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे। इससे जुड़े वीडियो भी इंटरनेट देखे होंगे। मगर कभी किसी जानवर को दूसरी प्रजाति के जीव से प्रेम या दोस्ती करते हुए हुए देखा है। इसका जवाब शायद ही हां मिलेगा। मगर चौंक जाएंगे कि अभी सचमुच एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक गोरिल्ला छोटे से पक्षी से दोस्ती करने की कोशिश करता है। वो दिमाग लगाता है कि पक्षी से दोस्ती कैसे की जाए। मगर जब कुछ समझ नहीं आता है तो इंसानों के जैसे अपना सिर खुजाने लगता है। पक्षी से दोस्ती की कोशिश करते हुए गोरिल्ला का ये वीडियो अभी तक 21 लाख से ज्यादा व्यूट बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

पक्षी से दोस्ती करता दिखा गोरिल्ला

वायरल हो रहा 16 सेकंड का ये वीडियो किसी चिड़ियाघर का नजर आता है। इसमें देखेंगे कि गोरिल्ला आराम से बैठा है कि तभी एक छोटा सा पक्षी उसके पास पहुंच गया। वो उड़ने की कोशिश करता है, मगर उड़ नहीं पाता। अब गोरिल्ला की उसपर नजर पड़ी तो तुरंत उसके करीब पहुंच गया। वो उसकी मदद करने की कोशिश करता है। हैरान हो जाएंगे कि वो पक्षी से दोस्ती करने की भी कोशिश करता है। उसके बहुत करीब जाकर स्नेह करता है। मगर फिर वो समझ नहीं पाता कि दोस्ती कैसे की जाए। मजेदार है इस बीच वो इंसानों की तरह अपना सिर तक खुजाने लगता है।

देखिए वीडियो

सोशल मीडिया में छाया वीडियो

इधर छोटा पक्षी दीवार के सहारे खुद को सुरक्षित रखने की कोशिश करता है। अब फ्रेम के आखिर में सबसे मजेदार पल दिखाई देता है। दरअसल जैसे ही पक्षी इधर-उधर भागता है तो गोरिल्ला इसका ध्यान रखते हुए उसके आसपास सफाई करने लगता है। वो हाथ से घास-फूस हटाता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करता है। वीडियो एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article