ऑटो न्यूज़

Hyundai Bayon के लिए कितनी होनी चाहिए Monthly Salary, समझें Down Payment से लेकर EMI का हिसाब

Hyundai Bayon भारत में लॉन्च हो चुकी है। अगर आप भी इस एसयूवी को कार लोन पर घर लाने का विचार बना रहे हैं तो आपको पहले मंथली ईएमआई का पूरा हिसाब समझना होगा।

Image

कितनी सैलरी में घर आएगी Bayon (AI Generated Image)

नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और Hyundai Bayon पसंद आ गई है तो केवल एक्स-शोरूम प्राइस देखकर गाड़ी खरीदने का फैसला न करें। यह भी समझें कि गाड़ी खरीदने के बाद हर महीने EMI के साथ पेट्रोल, इंश्योरेंस, सर्विसिंग और पार्किंग जैसे खर्च भी उठाने पड़ते हैं। ऐसे में सवाल है कि Hyundai Bayon खरीदने के लिए आपकी मंथली सैलरी कितनी होनी चाहिए और बैंक से कितना लोन लेना समझदारी होगी? आइए समझते हैं पूरा हिसाब-

Hyundai Bayon के बेस वेरिएंट की कीमत कितनी है?

Hyundai Bayon के बेस वेरिएंट HX 2 Petrol MT की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये है। इसकी ऑन-रोड कीमत करीब 11.24 लाख रुपये है। यानी रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और दूसरे जरूरी शुल्क जोड़ने के बाद आपको लगभग 11.24 लाख रुपये खर्च करने होंगे। अगर आप इस SUV को खरीदने के लिए 1.20 लाख रुपये डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको करीब 10,04,246 रुपये का बैंक लोन (Bank Loan) लेना होगा।

Hyundai Bayon Price List (Ex-Showroom)

VariantPetrol MT (6-speed manual)Petrol CVT (automatic)
HX2 (Base price)10.00 लाख रुपये-
HX310.90 लाख रुपये-
HX3+11.80 लाख रुपये-
HX512.45 लाख रुपये13.85 लाख रुपये
HX613.57 लाख रुपये14.97 लाख रुपये
HX815.10 लाख रुपये16.54 लाख रुपये
HX10 (Top variant)16.65 लाख रुपये18.00 लाख रुपये

हर महीने कितनी देनी होगी EMI?

मान लेते हैं कि बैंक आपको 9.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर पांच साल के लिए 10,04,246 रुपये का कार लोन देता है। इस स्थिति में आपकी मंथली EMI करीब 21,000 रुपये होगी।

पांच साल में बैंक को ब्याज सहित कुल 12,65,460 रुपये चुकाने होंगे। इसमें डाउन पेमेंट शामिल नहीं है। यानी डाउन पेमेंट और लोन की कुल रकम जोड़ने पर कार के लिए आपका खर्च करीब 13.85 लाख रुपये हो जाएगा। हालांकि, वास्तविक रकम बैंक की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और लोन की शर्तों के हिसाब से अलग हो सकती है।

कितनी होनी चाहिए आपकी मंथली सैलरी?

अगर आपकी मंथली सैलरी 70,000 रुपये है तो EMI करीब 30 प्रतिशत आय के बराबर होगी। वहीं, 80,000 से 90,000 रुपये की मंथली सैलरी पर EMI का बोझ लगभग 23 से 26 प्रतिशत रहेगा। अगर आपके ऊपर पहले से कोई लोन नहीं है, तो इस आय में कार का खर्च संभालना भी आसान होगा।

खर्च का जानकारीअनुमानित रकम
Hyundai Bayon बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत10,00,000 रुपये
ऑन-रोड कीमत11,24,246 रुपये
डाउन पेमेंट1,20,000 रुपये
बैंक लोन10,04,246 रुपये
ब्याज दर9.50% सालाना
लोन की अवधि5 साल
हर महीने की EMIकरीब 21,000 रुपये

EMI के अलावा भी होंगे ये खर्च

हालांकि, कार खरीदने के बाद पेट्रोल, सर्विसिंग, टायर बदलने, इंश्योरेंस रिन्यू करवाने और पार्किंग जैसे खर्च भी होंगे। इस्तेमाल के आधार पर इन पर हर महीने औसतन 5,000 से 10,000 रुपये या इससे ज्यादा खर्च हो सकता है। यह केवल अनुमान है, वास्तविक खर्च आपकी ड्राइविंग और शहर पर निर्भर करेगा। इस तरह EMI और बाकी खर्च मिलाकर हर महीने करीब 26,000 से 31,000 रुपये का बजट रखना पड़ सकता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article