वायरल न्यूज़

Shocking: पति के सामने गलती से चल गया पत्नी के अफेयर का Video, पूछने पर बोली- भाई को कर रही थी Kiss

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 1, 2023, 03:01 PM IST

Wife Cheats Husband: पति-पत्नी दोनों एक रियलिटी शो में पहुचे थे। इस बीच पत्नी के अफेयर का वीडियो पति के सामने चल गया, जिसमें पत्नी किसी गैर मर्द को Kiss कर रही थी। पूछने पर उसने जवाब दिया कि वह अपने भाई को Kiss कर रही थी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पति के सामने चला पत्नी के अफेयर का वीडियो
  • पूछने पर पत्नी ने दिया बहुत ही शॉकिंग जवाब
  • पत्नी ने साफ कहा कि वह उसका भाई है

Wife Cheats Husband: किसी भी रिश्ते में भरोसे का होना सबसे जरूरी है। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चलाने लगते हैं। ऐसे में उनका वर्तमान रिश्ता खराब होने लगता है। धोखा देते समय उन्हें इस बात का इल्म नहीं होता कि आगे क्या होने वाला है। हालांकि, जब उनके वर्तमान पार्टनर को पता चलता है कि सामने वाला उसे धोखा दे रहा तो ज्यादातर रिश्ता टूट जाता है। इसी क्रम में ऑस्ट्रेलियन रियलिटी शो 'मैरिड एट फ़र्स्ट साइट' में नजर आने वाली रेबेका जेमेक के एक वीडियो ने तूफान मचा दिया।

वीडियो में पत्नी कर रही थी किसी को Kiss

रियलिटी शो में एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें रेबेका एक शख्स के साथ रोमांटिक होती दिखाई दे रही थी। जब रेबेका के पति जेक एडवर्ड्स ने यह वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने जब इस बारे में अपनी पत्नी से पूछा तो रेबेका ने बहुत ही अजीब तर्क दिया। रेबेका ने बताया कि वह जिसे Kiss कर रही थीं, वह उसका भाई है। रेबेका ने बताया कि वह अपने बीमार कुत्ते की देखभाल के लिए पर्थ स्थित अपने घर गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने भाई को Kiss किया।

वीडियो देखकर पति के उड़ गए होश

हालांकि, रियलिटी शो में मौजूद बाकी लोग रेबेका की बातों से इत्तेफाक नहीं रख पाए। लोगों ने जरा भी भरोसा नहीं किया कि रेबेका जिसको Kiss कर रही हैं, वह उनका भाई है। शो में जो वीडियो चलाया गया, उसमें देखा जा सकता है कि रेबेका अपने कुत्ते की स्थिति के बारे में जानकारी दे रही हैं। इसके बाद वहां एक लड़का आता है और रेबेका उसे जोश में Kiss करने लगती हैं। इस दौरान कुत्ता भौंकता रहता है। वीडियो जैसे ही खत्म होता है, जेक तुरंत ही रेबेका से पूछते हैं, 'वह कौन था?' इसके बाद बिना पलक झपकाए रेबेका कहती हैं, 'वह मेरा भाई था।' हालांकि रेबेका का जवाब लोगों को पसंद नहीं आता। लोग यह मानने को तैयार ही नहीं थे कि रेबेका अपना भाई को Kiss कर रही थीं। एक प्रतिभागी ने ऑफ कैमरा कहा, 'मैं अपने भाई को इस तरह kiss नहीं करती।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article