वायरल न्यूज़

'लाल परी लाल परी...', Delhi Metro में शख्स ने शर्ट और घाघरा पहन कर मचाया गदर, जिसने भी देखा बस छूटी हंसी, आपने देखा क्या

Delhi Metro का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स शर्ट के साथ घाघरा पहनकर फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। मेट्रो में यात्रा कर रहे बाकी यात्रियों ने यह सीन देखा तो सबकी हंसी छूट गई।

Image

लाल परी सॉन्ग का लेटेस्ट वर्जन वायरल (Instagram/@arryann_09_ )

Delhi Metro का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स शर्ट के साथ घाघरा पहनकर फोन पर बात करते हुए देखा जा सकता है। मेट्रो में यात्रा कर रहे बाकी यात्रियों ने यह सीन देखा तो सबकी हंसी छूट गई। आए दिन दिल्ली मेट्रो की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कभी मेट्रो के अंदर डांस की वीडियो तो कभी सीट के लिए लड़ाई की वीडियो। जिनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जो लोगों के बीच में हंसी का कारण बनते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों के बीच जमकर देखा जा रहा है।

लड़के ने शर्ट के साथ पहना घाघरा

इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का शर्ट के साथ घाघरा पहना हुआ है और वह फोन पर किसी से बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसमें वह लड़की की आवाज निकालते हुए फोन पर कहता है कि बाबू यार, मैं मेट्रो में आई हूं, पीछे से लौंडे देख रहे हैं। फिर यह युवक कहता है कि मैं तुम्हारे लिए एक गाना गाती हूं।

वायरल वीडियो को देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

लाल परी...लाल परी बनकर निकली लाल परी...। शख्स की इस हरकत को मेट्रो में यात्रा कर रहे बाकी लोग देखते हैं और हर कोई चाह कर भी अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाता है। लड़की हो या बुजुर्ग या फिर युवा जो भी इसकी हरकतों को देख रहा है बस सबकी हंसी छूट रही है। आप भी जब इस वायरल हो रहे वीडियो को पूरा देखेंगे तो अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article