वायरल न्यूज़

पाकिस्तान में हिंदुओं की शादी में क्या-क्या बनता है खाना, इस तरह के आइटम होते हैं मेन्यू में शामिल, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि आखिर पाकिस्तान में हिन्दुओं की शादी में किस तरह के खाने बनते हैं।

Image

हिन्दुओं की शादी का खाना (तस्वीर साभार- @harichandparmarofficial)

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में घर बैठे आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिनके बारे में कई बार आप कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं,जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ मामले महफिल लूट लेते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में पाकिस्तान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि, इस वीडियो में पाकिस्तान (Pakistan Viral Video) में हिन्दुओं की शादी में क्या-क्या खाना बतना है उसे दिखाया गया है। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    दुनिया में कहीं भी, किसी की शादी क्यों ना हो, एक बात की चर्चा जरूर होती है, वो है खाना। ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में खाने की एक से एक वैरायटी उपलब्ध है। इतना ही नहीं हर जगह का खान-पान भी काफी अलग होता है। खासकर, शादी में भी आपको हर जगग खाने के अलग-अलग मेन्यू दिख जाएंगे। ज्यादातर लोग तो सभी जगहों के खाने के बारे में जानते भी नहीं होंगे। हालांकि, सोशल मीडिया पर आपको कई चीजें देखने को मिल जाएगी। यह वायरल वीडियो पाकिस्तान का है, जिसमें दिखाया गया है कि हमारे पड़ोसी मुल्क में हिन्दुओं की शादी में क्या-क्या खाना बनता है। वीडियो में आप देख सकते हैं खाने के कई सारे आइटम रखे हुए हैं, जिनमें रोटी, पराठा,दाल, सब्जी, सलाद, बिरयानी शामिल हैं। पहले देखें ये वीडियो...

    ये है शादी का खाना...

    इस वीडियो को देखकर आपको भी अंदाजा लग गया होगा कि आखिर पाकिस्तान में हिन्दुओं की शादी में किस तरह का खाना परोसा जाता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'harichandparmarofficial' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग इस पर मजे भी ले रहे हैं कि शादी का खाना बड़ा सिंपल है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article