वायरल न्यूज़

Amazing Fact: जिस रूम में होता है मरीज का ऑपरेशन, उसे क्यों कहा जाता है थियेटर? बेहद दिलचस्प है इसकी कहानी

Amazing Fact: जब कभी किसी मरीज की सर्जरी होती है या फिर उसका ऑपरेशन होता है, तो उस कमरे के बादर ऑपरेशन थियेटर लिखा होता है। लेकिन, कभी सोचा है थियेटर क्यों लिखते हैं?

Image

क्यों लिखा होता है थियेटर ? (तस्वीर साभार- @Istock)

Amazing Fact: दुनिया में ऐसी कई चीजे हैं, जिन्हें हम देखते हैं या फिर उनके बारे में अक्सर सुनते रहते हैं। कुछ चीजों का तो रोजाना हमारे जीवन में इस्तेमाल होता है। लेकिन, हम उनपर ज्यादा ध्यान नहीं देते और ना ही उसके बारे में कभी सोचते हैं। वहीं, जब कभी उसके बारे में पता चलता है या फिर कोई खुलासा होता है, तो हमलोग उसके बारे में जानकर चौंक जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही मजेदार चीज से रू-ब-रू कराएंगे, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। ऑपरेशन थियेटर के बारे में तो हम सब जानते हैं। हॉस्पिटल में जब कभी किसी मजीर का ऑपरेशन होता है, तो जिस रूम में ऑपरेशन किया जाता है उसके बाहर ऑपरेशन थियेटर (Operation Theatre) लिखा होता है। लेकिन, कभी सोचा है उसे थियेटर क्यों कहते हैं? इसके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होगी। अगर आप भी नहीं जानते हैं, तो आज जरूर जान लीजिए।

आमतौर पर हम सब थियेटर का मतलब सिनेमाघर, रंगमंच, नाट्यशाला या फिर नृत्यशाला को समझते हैं। जहां एक्टिंग का प्रदर्शन किया जाता है। थियेटर को हिन्दी में रंगमंच कहा जाता है। लेकिन, सवाल ये उठता है कि जहां मरीज का ऑपरेशन होता है, उसे थियेटर क्यों कहते हैं? तो हम आपको बता दें कि इसका इतिहासा काफी पुराना है। थियेटर असल में ग्रीक भाषा का शब्द है, जिसका मतलब देखने की जगह होता है। प्राचीन समय में ऑपरेशन या फिर सर्जरी का काफी बेहद की मुश्किल होता था। 20वीं सदी में ऑपरेशन थियेटर फिल्म थियेटर की तरह ही बनाए जाते थे। उस समय में नर्सों, मेडिकल छात्रों को सर्जरी देखने के लिए बुलाया जाता था और सबके सामने ही सर्जरी होती थी। काफी संख्या में लोग इस दृश्य को देखने के लिए पहुंचते थे।

Amazing Fact Operation Theatre

जहां होता है ऑपरेशन उसे क्यों कहते हैं थियेटर? (तस्वीर साभार- @istock)

समय के साथ हुआ बदलाव

धीरे-धीरे समय बदलता गया और चीजों के नए-नए आविष्कार होते गए। अब ऑपरेशन सार्वजनिक ना होकर प्राइवेट और स्टेराइल रूम में होने लगे। लोगों को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलती है। ऑपरेशन के दौरान केवल मेडिकल स्टाफ ही रहते हैं। हालांकि, नाम में कोई बदलाव नहीं आया। आज भी लोग उसे ऑपरेशन थियेटर या फिर ओटी कहते हैं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article