वायरल न्यूज़

India Highest Village: भारत का सबसे ऊंचा गांव, कम ऑक्सीजन के बावजूद यहां बसती है जिंदगी

India Highest Village: भारत को गांवों का देश कहा जाता है, क्योंकि यह एक कृषि प्रधान देश है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे ऊंचा गांव कौन सा है?

Image

बर्फीले पहाड़ों के बीच बसा कोमिक, प्रकृति प्रेमियों का स्वर्ग (Photo: iStock)

India Highest Village: भारत में कई खूबसूरत और अनोखे गांव हैं, लेकिन कोमिक गांव (Komic Village) एक ऐसा गांव है जो अपनी ऊंचाई और खासियत के कारण सबसे अलग माना जाता है। यह गांव स्पीति घाटी (Spiti Valley) में स्थित है और समुद्र तल से लगभग 4,587 मीटर (करीब 15,000 फीट) की ऊंचाई पर बसा हुआ है। कोमिक गांव लाहौल और स्पीति जिला (Lahaul and Spiti district) में आता है और काजा शहर से करीब 18-19 किलोमीटर दूर है। इतनी अधिक ऊंचाई पर होने के कारण यहां का मौसम काफी ठंडा और कठिन रहता है। सर्दियों में यहां तापमान बहुत नीचे चला जाता है और चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है।

कोमिक में लगभग 120 से 150 रहते हैं लोग

इस गांव (bharat ka sabse ooncha gaon) की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे दुनिया का सबसे ऊंचा मोटरेबल गांव माना जाता है। यानी यहां तक सड़क के जरिए गाड़ी से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यह बात इसे और भी खास बनाती है, क्योंकि इतनी ऊंचाई पर बसे ज्यादातर गांवों तक पहुंचना आसान नहीं होता। कोमिक में लगभग 120 से 150 लोग रहते हैं। यहां के लोग कठिन परिस्थितियों में भी अपनी जिंदगी खुशी से जीते हैं। इस गांव में एक प्राचीन बौद्ध मठ, तांग्युद मठ (Tangyud Monastery) भी है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

Komic Village

(Photo: iStock)

ऑक्सीजन सामान्य जगहों के मुकाबले काफी कम

यहां की हवा में ऑक्सीजन सामान्य जगहों के मुकाबले काफी कम होती है, जिससे नए लोगों को शुरुआत में सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। फिर भी, इस गांव की प्राकृतिक सुंदरता, शांत माहौल और बर्फ से ढके पहाड़ पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। कोमिक गांव साहसिक पर्यटन के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। जो लोग प्रकृति और पहाड़ों से प्यार करते हैं, उनके लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। कुल मिलाकर, कोमिक गांव अपनी ऊंचाई, खूबसूरती और अनोखी पहचान के कारण भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में जाना जाता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article