वायरल न्यूज़

Viral Video: बागपत में मीटिंग के बीच लंगूर की एंट्री, डीएम मैडम का रिएक्शन जीत ले गया दिल

बागपत में आयोजित किसान दिवस की बैठक में एक लंगूर बिना बुलाए उस सभा में पहुंच गया। बैठक में जिले के अधिकारी, किसान और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। माहौल पूरी तरह गंभीर था लेकिन लंगूर की एंट्री ने सब बदल डाला।

Image

बीच बैठक में पहुंचा 'मटरू' लंगूर (Times Now Navbharat)

Viral Video: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक बेहद मजेदार और दिलचस्प वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक किसान बैठक का है, जहां सब कुछ ठीक ही चल रहा था, लेकिन अचानक इस मीटिंग में एक ऐसा मेहमान आ गया, जिसने पूरे माहौल को बदल कर रख दिया।

मीटिंग में अचानक पहुंचा लंगूर ‘मटरू’

दरअसल, जिले में किसान दिवस के मौके पर एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में अधिकारी, किसान और कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे। माहौल गंभीर था और सभी लोग अपनी-अपनी बात रख रहे थे। तभी अचानक एक “मटरू” नाम का लंगूर वहां आ धमका। मटरू बिना किसी डर के सीधे कुर्सियों के बीच से होता हुआ टेबल तक पहुंच गया और आराम से वहां पर बैठ गया। उसे देख ऐसा लग रहा था जैसे वह भी इस मीटिंग का हिस्सा हो और सबकी बातें ध्यान से सुन रहा हो।

Matru Langoor In Bagpath DM Office

डीएम ऑफिस में कुर्सी पर आराम से बैठा मटरू लंगूर (Times Now Navbharat)

लोगों का रिएक्शन

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि लंगूर मीटिंग में टेबल पर चलते हुए डीएम साहिबा के पास पहुंचता है। इस बीच लंगूर को अचानक सामने देखकर कुछ लोग घबरा गए, लेकिन वहीं कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। पूरा माहौल एकदम हल्का और मजेदार हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इस अनोखे पल को अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

डीएम का शांत और समझदारी भरा व्यवहार

इस दौरान जिले की डीएम अस्मिता लाल का रिएक्शन सबसे ज्यादा चर्चा में है। उन्होंने बिना घबराए बहुत ही शांत तरीके से स्थिति को संभाला। उन्होंने अपनी कुर्सी छोड़ दी और लंगूर को बैठने का इशारा किया। इतना ही नहीं, उन्होंने उसे प्यार से कहा, “बैठो इधर बैठो।” डीएम के इस व्यवहार से वहां मौजूद लोग भी निश्चिंत हो गए और बैठक आराम से चलती रही।

डीएम साहिबा के बेहद ही करीब है "मटरू" लंगूर

बताया जा रहा है कि “मटरू” डीएम मैडम का पालतू जानवर जैसा ही है और अक्सर वह ऑफिस कैंपस में घूमता रहता है। डीएम अस्मिता लाल एक एनिमल लवर हैं, इसलिए जानवरों के प्रति उनका यह प्यार साफ दिखाई देता है।

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लोग इसे खूब पसंद करने लगे। कुछ लोग इसे बेहद मजेदार बता रहे हैं तो कुछ डीएम मैडम की तारीफ कर है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article