सोशल मीडिया पर वीडियो (Video) ब्लॉगिंग के तमाम वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। जिनमें कोई लोगों को घर बैठे विदेशों की सैर कराता है तो कोई अपने निजी जीवन को वीडियो के जरिए लोगों के सामने रखता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग वीडियो ब्लॉगिंग को भी कई तरीके से बनाने की कोशिश करते हैं। वीडियो वायरल हो जाए इसलिए कोई सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करता है तो कोई बहुत ही नया और अनोखा कंटेंट परोसने की कोशिश करता है।
इतना अनोखा ब्लॉग नहीं देखा होगा आपने
ऐसे में सोशल मीडिया पर वीडियो (Video) ब्लॉगिंग आए दिन नए आयाम गढ़ रही है। मगर हाल में जो वीडियो ब्लॉगिंग देखने को मिली उसे देखने के बाद यह समझ आता है कि लोग कुछ नया करने के चक्कर में किसी भी हद से गुजर जा रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़के के दोस्त की अम्मा का निधन हो चुका है लेकिन वह लड़का अपने दोस्त के साथ इस दुख के समय में भी वीडियो ब्लॉगिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो में देख रही है कि लड़का अपने दोस्त के साथ शव यात्रा में आगे-आगे चल रहा है। लड़के के दोस्त के कंधे पर मटका रखा हुआ है और शव यात्रा आगे बढ़ रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
वीडियो में लड़के ने क्या बताया?
वीडियो (Video) में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "Hii Guys, आप देख सकते हो कि कैलाशी की अम्मा खत्म हो चुकी है, वह मेरी भी अम्मा थी और देखो यह अम्मा जा रही है, स्वर्ग में जलने के लिए और आज से 13 दिन बाद पुआ है, जिसमें कोई भी आ सकता है।" इसके बाद वह अपने दोस्त से कंफर्म करता है कि 13 दिन बाद पुआ ही है न! इस पर लड़के का दोस्त हां बोलता है। फिर वह लड़का बताता है कि उसके गांव में मरने के बाद तेरहवीं पर पुआ खिलाया जाता है और वहां पूड़ी नहीं खिलाई जाती। फिर लड़का कहता है कि दोस्तों इस ब्लॉग को हम यहीं समाप्त करते हैं क्योंकि अम्मा मरी है।
वीडियो पर लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @anchali_d_sengar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "मैं भी चाहता हूं कि मुझे भी ऐसे ही हंसी-खुशी के साथ विदा किया जाए।" दूसरे ने लिखा, "बड़े दुख के साथ हंसना पड़ रहा है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
