Viral Video : छत्तीसगढ़ में गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक (Chhattisgarhi Olympics) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने खुद भी भौंरा, बाटी और पिट्ठुल जैसे खेलों में हाथ आजमाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इन खेलों में कबड्डी (Kabaddi) को भी शामिल किया गया है। इन खेलों का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर किया आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने जिसमें महिलाएं शानदार तरीके से कबड्डी खेलती हुईं नजर आ रही हैं।
वीडियो हुआ वायरल
अवनीश शरण ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘हम किसी से कम हैं क्या.. छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में महिला कबड्डी’ 51 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक एक लाख 35 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं जबकि बड़ी संख्या में शेयर भी कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिलाएं साड़ी पहनकर कबड्डी खेल रही हैं और बड़ी संख्या में उपस्थित लोग महिलाओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। गौर करने वाली बात ये है कि कबड्डी जैसा खेल खेलते समय भी महिलाएं अपने सर से पल्ला नहीं हटने दे रही है।
जमकर कमेंट कर रहे हैं लोगचंदा झा नाम की एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'एक मौका देकर देखो, महिलाएं भी करामाट करके दिखाएंगी, ये भी हैं बहुत होनहार, ये सभी को करके बताएंगी।' आशुतोष गौतम लिखते हैं, 'खेलते हुए सर से पल्लू भी नही हटने दिया और कबड्डी भी खेल लिया। ये है हमारी संस्कृति। इन माताओ को प्रणाम।' नीलम कहती हैं, 'वाह, आपकी कबड्डी खेल की प्रतिभा को सलाम, बाड़ी लेंग्वेज से साफ लग रहा है कि आप सब प्रोफेसनल को धूल चाट देंगी.. मेरी ओर से ढेर सारी शुभकामनाएं।'
