Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, एक डांसर स्टेज पर पिस्टल लहराते हुए धमाके अंदाज में डांस कर रही थी। इस वीडियो (Trending Video) ने बवाल मचा दिया है और लोग हैरानी जता रहे हैं। हालांकि, पहली बार नहीं है जब इस तरह का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी इस तरह का नजारा सामने आ चुका है। जिसे लेकर काफी बवाल मचा है।
दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बिहार के सीवान जिले का है। दरअसल, बिहार और उत्तर प्रदेश से इस तरह के कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें जश्न के मौके पर लोग पिस्टल लहराते रहते हैं। कई बार तो जमकर बवाल भी मचा है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो (Shocking Video) में आप देख सकते हैं लाल लहंगा पहने एक महिला डांसर स्टेज पर जमकर डांस कर रही है। डांसर के साथ स्टेज पर कुछ लड़के भी खड़े हैं। वहीं, सामने काफी संख्या में भीड़ जमा है। एक लड़का डांसर के हाथ में पिस्टल थमाता है। डांसर पिस्टल को हवा में लहराते हुए डांस करने लगती है। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...
डांसर ने लहराया पिस्टल
अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। लोग इस मामले पर नाराजगी जता रहे हैं और आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस मामले में कोई कार्रवाई हुई या नहीं। गौरतलब है कि इस तरह के मामले को अपराध माना जाता है। इसके तहत जुर्माने के साथ-साथ दो साल की जेल की सजा भी हो सकती है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
