वायरल न्यूज़

जब खुद खौफ में आ गया जंगल का राजा शेर, शिकार छोड़ दुम दबाकर भाग निकला, देखें VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 7, 2025, 08:26 AM IST

Sher Ka Video: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शेर ने अपने शिकार को लगभग काबू में कर लिया था मगर तभी उसके साथी वहां आ धमके। फिर इसके बाद ऐसा कुछ हुआ कि खुद जंगल के राजा को दुम दबाकर भागने पर मजबूर होना पड़ गया।

Image

वायरल वीडियो में देखेंगे कि कैसे खुद खौफ में आ गया जंगल का राजा शेर। (Photo/Instagram)

Sher Ka Video: जंगल की दुनिया में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। शेर सचमुच इतना खतरनाक शिकारी है कि दूसरे खूंखार जानवर भी इससे दूरी बना रखते हैं। मगर क्या हो जब वही जंगल का राजा खुद खौफ में आ जाए। इतना ही नहीं उसे अपना शिकार तक छोड़कर दुम दबाकर भागना पड़ जाए। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो बेहद रोमांचित करने वाला है। इसमें देखेंगे कि शेर शिकार की तलाश में निकला है और थोड़ी ही देर में उसकी नजर झुंड से अलग घूम रहे भैंसे पर पड़ गई।

भैंसे के शिकार में फंसा शेर

शेर ने तुरंत हमला कर दिया और थोड़ी ही कोशिश में भैंसे को कम गहरे पानी में दबोच लिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा देखने लायक है। इसमें देखेंगे कि भैंसे के पिछले पैर को अपने मजबूत जबड़े में दबोच रखा है। इधर भैंसा खुद को बचाने की पूरी कोशिश करता है, मगर कामयाबी नहीं मिली। नजारा देखकर लगता है कि भैंसा थोड़ी ही देर में हार मान जाएगा। अगर कुछ सेकंड में ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। इसमें देखेंगे कि भैंसे के कराहने की आवाज सुनकर पूरा झुंड वहीं पहुंच गया।

फिर दुम दबाकर भाग निकला शेर

इसमें भैंसा शेर के चंगुल में फंसा था मगर किसी में इतनी हिम्मत नहीं थी कि अपने साथी को सुरक्षित बचा सके। मगर तभी झुंड से एक भैंसा बाहर निकला और धीरे-धीरे शेर की तरफ बढ़ने लगा। अब शेर का ध्यान भी शिकार को छोड़कर झुंड की तरफ जाता है। थोड़ी ही देर में उसे समझ आ गया कि शिकार छोड़ने में ही भलाई है। मगर जंगल का शेर शिकार छोड़कर जाता बेचारा पहले ही खौफ में आ गया। इसमें देखेंगे शेर जैसे ही भागने की कोशिश में था पूरा झुंड उसके सामने खड़ा था। अब बेचारे के पास दुम दबाकर भागने के अलावा कोई चारा नहीं था।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

शिकार छोड़कर दुम दबाकर भागने वाला शेर का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर wildsbrutal नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article