वायरल न्यूज़

Railway Fact: रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या है अंतर, 99 % से ज्यादा लोग नहीं जानते हैं सही जवाब, सच जान लें

Railway Fact: भारत में करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। रेलवे के बारे में कई बातें आप भी जानते होंगे। लेकिन, कुछ मामलों को लेकर अक्सर लोग कन्फ्यूज रहते हैं।

Image

रेलवे लाइन और रेलवे ट्रैक में अंतर

Railway Fact: भारत में अधिकतर लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यहां करोड़ों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं। लंबी दूरी की यात्रा हो या फिर कम दूरी की ट्रेन की सुविधा सबसे आसान है। इसमें समय और पैसे दोनों की बचत है। हालांकि, ज्यादा समय बचाने के लिए लोग प्लेन से भी यात्रा करते हैं। लेकिन, भारत में रेलवे का बड़ा महत्व है। तभी तो दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत में है। भारतीय रेल (Indian Railway) के बारे में कई मजेदार बातें आप जानते भी होंगे। हालांकि, कुछ मामलों में अक्सर लोग लोग कन्फ्यूज रहते हैं और जानकारी के अभाव में गलत को ही सही मान लेते हैं। रेलवे लाइन और रेलवे ट्रैक के साथ भी कुछ ऐसा ही है। ज्यादातर लोग दोनों को एक ही समझ बैठते हैं, जबकि दोनों में काफी अंतर है।

ये तो हम सब जानते हैं भारतीय रेल में कई टेक्निकल शब्दों का भी इस्तेमाल किया जाता है। कुछ शब्द तो काफी कॉमन होते हैं, जिनके बारे में लोग जानते हैं और बोलचाल में इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन, कुछ शब्दों का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन उसका सही मतलब नहीं जानते हैं। जैसे कि अक्सर लोग रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन का उपयोग करते हैं। कई लोग दोनों को एक ही समझ बैठते हैं। लेकिन, हम आपको बता दें कि दोनों में अंतर। हो सकता है कुछ लोग इसके बारे में जानते होंगे, जबकि कई लोग उससे अब तक अनजान होंगे। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो आज जरूर जान लीजिए।

railway Fact

क्या होता है रेलवे लाइन और रेलवे ट्रैक में अंतर (तस्वीर साभार- @istock)

दोनों में अंतर

सबसे पहले रेलवे लाइन तय की जाती है। मतलब ये हुआ कि एक शहर से दूसरे शहर के बीच अगर रेल सेवा शुरू करनी है, तो पहले रेलवे लाइन बनाई जाएगी। मसलन दोनों शहरों के बीच नया रूट तिया किया जाएगा। इसके बाद रेलवे ट्रैक का काम शुरू होता है। इसमें स्टील की मजबूत पटरियां, भारी स्लीपर, बैलेस्ट का इस्तेमाल होता है। अब तो समझ गए होंगे कि रेलवे लाइन और रेलवे ट्रैक में क्या अंतर होता है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article