वायरल न्यूज़

OMG: ये है दुनिया की सबसे धीमी ट्रेन, 290 किलोमीटर चलने में लग जाती है 8 घंटे, स्लो चलने का कारण है अनोखा

OMG: ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में कई तरह की ट्रेनें चलती हैं, इनमें कुछ ट्रेनें काफी तेज रफ्तार में चलती हैं। वहीं, कुछ ट्रेनें काफी स्लो चलती हैं, जिनके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।

Image

दुनिया की सबसे धीमी ट्रेन (तस्वीर साभार- @istock)

OMG: दुनिया में कई तरह की ट्रेनें चलती हैं। कुछ ट्रेन काफी तेज रफ्तार में चलती हैं, तो कुछ ट्रेंनों की रफ्तार काफी स्लो है। हर ट्रेन की अपनी अलग-अलग खासियत और विशेषताएं भी हैं। वहीं, सबसे बड़े रेल नेटवर्क की बात की जाए, तो वह अमेरिका में है। हालांकि, बदलते समय के साथ-साथ ट्रेनों की रफ्तार भी काफी बदल रही है। लेकिन, कुछ ट्रेनें (Slow Train) आज भी ऐसी हैं, जो काफी स्लो चलती हैं। उनकी रफ्तार जानकर लोग दंग रह जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही ट्रेन के बारे में बताएंगे, जिसे दुनिया की सबसे धीमी ट्रेन कहा जाता है। आप में से ज्यादातर लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होगी।

भारत में अगर ट्रेन की बात करें, तो यहां की यह लाइफलाइन है। करोड़ों लोग रोजाना भारत में ट्रेन से सफर करते हैं। दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत में ही है। भारत में भी कई तरह की ट्रेनें चलती हैं। वर्तमान में देश में सबसे तेज रफ्तार में चलने वाली ट्रेन वंदे भारत है। वहीं, सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन मेट्टुपालयम-ऊटी नीलगिरि पैसेंजर है। लेकिन, आज हम आपको दुनिया में सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में जानकर एक पल के लिए आप भी जरूर हैरान रह जाएंगे। हो सकता है आप में से कुछ लोग इस ट्रेन के बारे में जानते होंगे। जबकि, कई लोग अब तक उससे अनजान होंगे। अगर आप भी दुनिया की सबसे धीमी ट्रेन के बारे में नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए जरूर जान लीजिए।

train

सबसे स्लो ट्रेन (तस्वीर साभार- @istock)

दुनिया की सबसे धीमी ट्रेन

ऑडिटी सेंट्रल वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार स्विट्जरलैंड की ग्लेशियर एक्सप्रेस (Glacier Express) को दुनिया की सबसे धीमी एक्सप्रेस ट्रेन माना जाता है। क्योंकि, यह ट्रेन महज 290 किलोमीटर का सफर 8 घंटे में तय करती है। कहने के लिए तो यह एक्सप्रेस ट्रेन है, लेकिन इसकी रफ्तार देख और सुनकर सबलोग हैरान रह जाते हैं। आपको बता दें कि यह ट्रेन आल्प्स पर्वतमाला से होकर गुजरती है। यह ट्रेन 36 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज स्पीड से चलती है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर ये ट्रेन इतनी धीमी क्यों चलती है, तो हम आपको बता दें कि इस ट्रेन का उद्देश्य है यात्रियों को आल्प्स पर्वत की खूबसूरती दिखाना। इसका रूट इतना खूबसूरत है कि लोग उसे देखने के लिए केवल इस ट्रेन से सफर करते हैं। तो अब समझ गए कि आखिर ये ट्रेन इतनी धीमी क्यों चलती है।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article