वायरल न्यूज़

India Highest Railway Station: भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, जहां से दिखती है दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी

India Highest Railway Station: आप भी अक्सर ट्रेन में सफर करते होंगे और हर ट्रेन लेने के लिए नजदीकी रेलवे स्टेशन जाते होंगे। भारत का सबसे ऊंचाई पर कौन सा स्टेशन है तो आपके पास क्या जवाब होगा?

Image

यहां से गुजरती है मशहूर टॉय ट्रेन (Photo: iStock)

India Highest Railway Station: घूम रेलवे स्टेशन भारत के सबसे खास और ऊंचे रेलवे स्टेशनों में गिना जाता है। यह स्टेशन पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में स्थित है और समुद्र तल से करीब 2,258 मीटर (7,407 फीट) की ऊंचाई पर बना हुआ है। यही वजह है कि इसे भारत का सबसे ऊंचा रेलवे (bharat ka sabse ooncha railway station) स्टेशन माना जाता है। दार्जिलिंग शहर से इसकी दूरी केवल 6-7 किलोमीटर है, जबकि कोलकाता से यह लगभग 700 किलोमीटर दूर है। घूम स्टेशन Darjeeling Himalayan Railway का हिस्सा है, जिसे “टॉय ट्रेन” के नाम से भी जाना जाता है।

खूबसूरती और अनोखी बनावट के कारण दुनिया भर में मशहूर

यह रेलवे लाइन (Ghoom Railway Station) अपनी खूबसूरती और अनोखी बनावट के कारण दुनिया भर में मशहूर है। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भी शामिल किया गया है। इस स्टेशन का निर्माण साल 1881 में हुआ था। इतने पुराने होने के बावजूद यह आज भी पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र है। यहां से गुजरने वाली टॉय ट्रेन पहाड़ों के बीच से होते हुए कई घुमावदार रास्तों, लूप और जिग-जैग ट्रैक से गुजरती है। यह इंजीनियरिंग का एक शानदार उदाहरण माना जाता है।

यहां से नजर आता है दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची कंचनजंगा की चोटी

घूम रेलवे स्टेशन की एक और खास बात यह है कि यहां से साफ मौसम में कंचनजंगा की बर्फ से ढकी खूबसूरत चोटियों का नजारा देखने को मिलता है। यह दृश्य पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है और उनके सफर को यादगार बना देता है। स्टेशन के पास ही Ghum Monastery स्थित है, जो एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ है। यहां 15 फीट ऊंची मैत्रेय बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं। हालांकि दुनिया में इससे भी ऊंचे रेलवे स्टेशन मौजूद हैं, जैसे चीन का टांगुला स्टेशन, लेकिन भारत में घुम रेलवे स्टेशन आज भी सबसे ऊंचा और खास स्थान बनाए हुए है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व का बेहतरीन मेल है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article