वायरल न्यूज़

उज्जैन शादी का वायरल वीडियो: शादी समारोह स्थल अचानक बन गया अखाड़ा,दो पक्षों के बीच जमकर चले लात-घूंसे, देखें Viral Video

Wedding Viral Video (शादी का वायरल वीडियो): सोशल मीडिया पर उज्जैन का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी समारोह में दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर बवाल काटा।

Image

शादी समारोह में लड़ाई

Wedding Viral Video (शादी का वायरल वीडियो): सोशल मीडिया पर अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। इनमें कुछ नजारे हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ नजारों को देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। लेकिन, इन दिनों एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, एक शादी समारोह में जिस तरह लात-घूंसे (Fight Video) चले, उसने सबको हैरान कर दिया है। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

ये तो हम सब जानते हैं कई बार शादी समारोह में ऐसा माहौल बन जाता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। वहीं, कई बार तो चीजें इतनी बिगड़ जाती है कि उसे संभालना मुश्किल हो जाता है। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह शादी समारोह स्थल अखाड़े में तब्दील हो गया है। दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चल रहे हैं। इतना ही नहीं जिसे जो चीज मिल रहा है, उसी से हमला करने लगता है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप खुद इस वीडियो में देख लें...

चौंकाने वाला नजारा

वीडियो देखकर आपका दिमाग भी सन्न रह गया होगा। बताया जा रहा है कि यह मामला उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर की है। जहां फोटोग्राफर द्वारा महिला को साइड में हटाने की बात कही गई। इस बात से लोग नाराज हो गए और देखते ही देखते परिवार के दोनों ही पक्ष के लोग आपस में मारपीट करने लगे। यह घटना 27 अप्रैल की रात एक बजे की बताई जा रही है। वहीं, अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article