Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच वायरल हो जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो फनी होते हैं, तो कुछ वीडियो काफी चौंकाने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के कानपुर से ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। क्योंकि, इस वीडियो में एक चोर ज्वेरली शॉप में पहले मजे से पानी पीता है और फिर चोरी की घटना को अंजाम देता है। पूरी वारदात CCTV कैमरे (CCTV Video) में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
आप सबने आज तक चोरी की कई अजीबोगरीब घटनाएं देखी होगी। कई बार तो हमारे आस-पास भी चोरी की अनोखी घटना घट जाती है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो शेयरह होते रहते हैं। ताजा मामला है उत्तर प्रदेश के कानपुर का, जहां चरेकी थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना घटी है। बताया जा रहा है कि यह घटना कोयला नगर पुलिस चौकी से तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर स्थित पर घटी है। जहां चोर दुकान के अंदर आराम से घुस जाता है और पहले दुकान के अंदर रखी बोतल से मजे से पानी पीता है। इसके बाद गुल्लक में रखे करीब 30 हजार रुपए लेकर फरार हो जाता है। देखें वीडियो...
अनोखे अंदाज में चोरी
यह पूरी वारादात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो जाती है। जैसा कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं किस तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'iamvikasbaliyan' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो एक पल के लिए दंग रह गया। इतना ही नहीं कुछ लोग जहां इस पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे अनोखा मामला बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
