Mumbai Firing: मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर बुधवार को गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने ज्वेलरी स्टोर पर कथित तौर पर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं।
गोलीबारी से मचा हड़कंप
बताया जा रहा है कि पीसी जैन ज्वेलर्स शोभा होटल के बगल में स्थित है, जहां पर गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल, गोलीबारी के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।
